इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में रविवार को लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं विधायक विशाल पटेल ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।
तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस जन “संविधान की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे हम करेंगे” के नारों के साथ लोकतंत्र की आन है कमलनाथ कमलनाथ,इस्तीफा देकर पद ठुकराया लोकतंत्र का मान बचाया,खरीद-फरोख्त अभिशाप है, बीजेपी का यह पाप है, जैसे नारे लिखी तख्तियों को लेकर चल रहे थे। ढक्कन वाला कुआ होते हुए कांग्रेस की तिरंगा यात्रा अंबेडकर प्रतिमा पहुंची, जहां बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र यादव ने किया। आभार अमन बजाज ने माना।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने इस मौके पर कहा कि दो वर्ष पूर्व इसी दिन बीजेपी ने विधायकों की खरीद- फरोख्त कर कमलनाथ सरकार को गिरा दिया था। जनता द्वारा चुनी गई सरकार को अनैतिक तरीके से गिराकर बीजेपी ने संविधान का अपमान किया था, इसीलिए 20 मार्च को कांग्रेस ने संविधान सम्मान दिवस मनाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक विशाल पटेल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह चड्ढा,रघु परमार चिंटू चोकसे,पिंटू जोशी,शशि यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
Related Posts
November 17, 2021 सीएम शिवराज से मिले सचिन तेंडुलकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर सीएम ने किया स्वागत
भोपाल : मप्र में अपने फाउंडेशन के जरिए गरीब आदिवासी बच्चों का जीवन संवारने के लिए किए […]
January 23, 2022 पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर रैली व रोड शो पर 31 जनवरी तक पाबन्दी
नई दिल्ली : यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव […]
August 17, 2019 महाकाल मंदिर के विकास पर तीन सौ करोड़ होंगे खर्च भोपाल : भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 300 करोड़ […]
June 17, 2020 सैलून और ब्यूटी पार्लर खोलने पर बनीं सहमति, जल्द जारी हो सकता है आदेश इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण ठप पड़ी आर्थिक और […]
September 29, 2024 डिजिटल वर्ल्ड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 10 मिलियन डॉलर का वित्तीय सहयोग देगा रिलायंस फाउंडेशन
यूएसएआईडी और बीएमजीएफ के साथ मिलकर महिलाओं को सशक्त बनाने का लक्ष्य।
मुंबई: रिलायंस […]
June 2, 2023 नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड ने बाबा महाकाल की विधि विधान के साथ की पूजा अर्चना
100 किलो रुद्राक्ष 51 हजार रुपए बाबा महाकाल के चरणों में किए समर्पित।
उज्जैन : इंदौर […]
March 12, 2021 बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेसी नेता हुड्डा का पुतला, महिला दिवस पर महिलाओं के अपमान का लगाया आरोप
इन्दौर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्रसिंह […]