संस्था रिजर्व फोर्स के पदाधिकारियों ने शहर काजी को पेश की ईद की मुबारकबाद
Last Updated: July 21, 2021 " 10:06 pm"
इंदौर : रिजर्व फोर्स के सत्यनारायण सलवड़िया एवं बोहरा समाज के जौहर मानपुर वाला ने ईदुल अजहा के अवसर पर इंदौर शहर काजी जनाब डॉ इशरत अली साहब के निवास जाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर रिजर्व फोर्स के सत्यनारायण सलवड़िया ने बताया कि काजी साहब को अपने निवास से ईदगाह तक ले जाने की बग्गी की रस्म दूसरे साल भी अदा ना करने का दु:ख है। इस अवसर पर डॉ इशरत अली नेअच्छे तालीम पर जोर दिया,जिससे देश का नाम रोशन हो और कहा कि आज जो कोरोना की ववा आई है,उसे कोई जाति मजहब से नही देखा जाए। इस महामारी से हर जाति धर्म का नुकसान हुआ है। इसलिए समय की मांग है कि मानवता कायम हो। जाति धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत की सेवा की जाके। सब एक दूसरों के सुख दुख में साथ रहे यही आज के ईद के मुबारक दिन अल्लाह ताला से दुआ करते हैं।
ईदुल अजहा के मुबारक दिन पर मक्का मदीना में हज भी अदा होती है,लेकिन कोरोना की महामारी के कारण लगातार दूसरे वर्ष भी हज अदा करने नही जा सकने की वजह से आज काजी साहब के निवास पर जाकर उन्हें काबा शरीफ का चित्र प्रतीक स्वरूप भेंट कर ईदुल अजहा की मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर वीरू झांझोट, प्रहलाद शर्मा,अरुण माहेश्वरी, अशोक देवड़ा आदि उपस्थित थे।