इंदौर : नगर निगम के पीएचई विभाग के अफसरों की लापरवाही लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रही है। नर्मदा लाइन सुधारने और नई लाइन डालने के लिए पीएचई ने शहरभर में गड्ढे खोद रखे हैं, काम पूरा होने के बाद कई जगह इन्हें खुला ही छोड़ दिया गया है। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है,जिससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही पानी भरे गड्ढे में एक मासूम डूबते – डूबते बची।
बताया जाता है कि वार्ड-1 के अम्मार नगर में एक बुजुर्ग महिला और बच्ची गड्ढे से बचते हुए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान मासूम बच्ची का पैर फिसला और पलभर में वह गड्ढे में जा गिरी। गनमीत रही गड्ढे के किनारे तक उसका हाथ पहुंच गया। उसी समय वहां से गुजर रहे एक युवक ने उसे देखा और खींचकर गड्ढे से बाहर निकाला जिससे मासूम बच्ची की जान बच गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Related Posts
February 12, 2024 राकेश गुप्ता ने संभाला पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर का पदभार
इंदौर : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता ने सोमवार को पलासिया स्थित कार्यालय में […]
November 5, 2022 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मंत्री तुलसी सिलावट का जन्मदिन
बधाई देने के लिए नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और मित्रों, परिचितों का लगा […]
December 30, 2019 डॉ. एसएन तिवारी सम्मान से नवाजे गए रचनाकार, ‘आम के पत्ते’ का हुआ विमोचन इंदौर: सम्मान जब मिलता है तो वह और बेहतर लिखने की प्रेरणा देता ही है, रचनाकार का दायित्व […]
December 4, 2022 विवादित किताब मामले में लेखिका, प्रकाशक, प्राचार्य सहित पांच पर एफआईआर
इंदौर : शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय, इंदौर में धार्मिक कट्टरवाद फैलाने, कॉलेज की […]
October 17, 2018 भेदभाव रहित समाज चाहता है सपाक्स- त्रिवेदी इंदौर: एट्रोसिटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ जंग का ऐलान कर अस्तित्व में आई सपाक्स पार्टी के […]
June 11, 2021 श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शिखर धवन को सौंपी कप्तानी
मुम्बई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जुलाई के महीने में होने वाले श्रीलंका […]
June 30, 2019 झमाझम बारिश के साथ मानसून ने दी दस्तक इंदौर: पूरा जून माह बीतने के बाद भी मानसून का अता- पता न होने से लोग चिंतित होने लगे थे। […]