पुणे – नासिक राजमार्ग पर हुआ हादसा, तीन महिलाएं हुई घायल।
मैरिज हॉल में जाने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था 17 महिलाओं का समूह।
पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में नासिक-पुणे राजमार्ग पर महिलाओं के समूह को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने कुचल दिया। इस हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गयी। स्थानीय पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार रात करीब पौने ग्यारह बजे पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास हुई। महिलाओं का यह समूह कैटरिंग के काम के लिए मैरिज हॉल पहुंचने हेतु राजमार्ग पार कर रहा था।
बताया जाता है कि दुर्घटना के दौरान एसयूवी की रफ्तार बहुत तेज थी। पुलिस के मुताबिक दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन महिलाएं बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अज्ञात एसयूवी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Related Posts
January 10, 2022 पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के खिलाफ बीजेपी ने बनाई मानव श्रृंखला, चन्नी सरकार को ठहराया जिम्मेदार
इंदौर : यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। ऐसे में […]
November 18, 2022 डाकघर बचत योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए जा रहे शिविर
वित्तीय सशक्तिकरण के लिए डाकघर का विशेष अभियान।
इंदौर : भारतीय डाक विभाग द्वारा […]
March 15, 2021 हाईकोर्ट के फैसले से दोनों राजनीतिक दल खुश..!
🔺कीर्ति राणा 🔺
इंदौर : हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने मध्य प्रदेश में होने वाले […]
January 21, 2021 नकली नोट छापकर चलाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख 65 हजार के नकली नोट बरामद
खरगोन : बीती 19 जनवरी को थाना प्रभारी बलकवाड़ा वरूण तिवारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली […]
October 17, 2022 वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए की जानी चाहिए भविष्य की प्लानिंग – सुरेश प्रभु
सीए जैसी समग्र सोच रखना जरूरी।
भारत में लांग टर्म प्लानिंग पर नहीं दिया जाता […]
February 27, 2023 मंत्री ऊषा ठाकुर व महापौर भार्गव ने किया पहलवानों का स्वागत
महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न।
महिला पहलवानों की भी लड़ी गई […]
October 2, 2020 बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर कांग्रेसियों ने अपना असली चेहरा उजागर किया
इंदौर : गांधी जयंती के दिन गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रतिमा पर […]