इंदौर : मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को नाग और दिग्विजय सिंह को सपेरे की संज्ञा दी है। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह ने सपेरा बनकर नाग कमलनाथ को निपटा दिया। उन्होंने दिग्विजय सिंह के आरएसएस को दीमक बताने वाले बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह वो दीमक हैं, जो कांग्रेस को खा गए और कांग्रेस वो दीमक है जो देश को खा गई।
मंत्री कमल पटेल ने रेसीडेंसी कोठी इंदौर में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बयान दिया।
कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर किया धोखा।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर झूठ बोलकर 2018 में सत्ता तो हासिल कर ली पर किसी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ। किसानों के साथ धोखाधड़ी की गई। यहां तक कि किसानों की फसल बीमा का प्रीमियम भी कमलनाथ सरकार ने नहीं भरा। बाद में बीजेपी की सरकार बनाने पर सीएम शिवराज ने उक्त प्रीमियम की राशि भरी। उन्होंने कहा कि 15 माह की कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ छलावे के अलावा कुछ नहीं किया।
Related Posts
October 21, 2022 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नवंबर माह में प्रारंभ होगी बोन मेरो ट्रांसप्लांट यूनिट
इंदौर को मिलेगी बड़ी सौग़ात।
इंदौर : कनचनबाग क्षेत्र में निर्मित शासकीय सुपर […]
October 25, 2016 शराब की महक के पीछे दौड़ी पुलिस, दो किलोमीटर पर मिली तो ये हुआ सांडवा-हनुमानगढ़। यहां पुलिस नाकाबंदी पर तैनात थी। मंगलवार तड़के हरियाणा की ओर से आ रही […]
April 15, 2020 कोरोना संक्रमित इलाकों में रोटेशन के तहत लगेगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी- आईजी इंदौर : आईजी इंदौर ज़ोन विवेक शर्मा को शहर भ्रमण के दौरान कुछ पुलिस कर्मचारियों ने शिकायत […]
August 1, 2021 श्रीकृष्ण, मित्रता का अद्वितीय पर्याय..
```श्रीकृष्ण तो है मित्रता का अद्वितीय पर्याय।
सुदामा के कठिन समय में जो बने […]
March 20, 2020 कोरोना से बचाव के लिए रेलवे ने बनाए आइसोलेशन वार्ड इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में कोरोना वायरस से बचाव के लिए इंदौर, उज्जैन और […]
December 4, 2020 कोरोना का प्रकोप जारी, 526 नए संक्रमित मरीज मिले, 5 की मौत..!
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा है। प्रतिदिन 5 सौ से ज्यादा नए […]
July 25, 2021 राज्य उपभोक्ता आयोग की लोक अदालत में 57 लाख 95 हजार रुपए के अवार्ड पारित
इंदौर : मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग भोपाल और प्रदेश के जिला उपभोक्ता […]