समझौते के बहाने बुलाकर जीजा पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी पकड़ाया

  
Last Updated:  November 11, 2021 " 12:45 pm"

इंदौर : जीजा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विवाद होने पर समझौते के बहाने बुलाकर फरियादी पर हमला कर दिया था।

ये था मामला।

आजाद नगर इलाके में 8 नवंबर को भरत जोशी निवासी मयूरनगर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया था। इस घटना में भरत को सिर व चेहरे पर 6-7 चाकू के वार किये थे, जिसमें कुल 60 टांके आए थे। आजाद नगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। बुधवार को जानकारी मिली की आरोपी चेतन पिता मनोहर चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी मयूर नगर को पिंक सिटी के पास घूमते देखा गया है। इस जानकारी पर थाना प्रभारी आजाद नगर इंद्रेश त्रिपाठी और उनकी टीम ने घेराबंदी कर चेतन को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी चेतन ने बताया कि उसकी बहन सोनाली चौहान ने 1 साल पहले भरत के साथ आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ थे। कुछ दिन पहले खर्चे की बात को लेकर सोनाली और भरत के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद सोनाली अपने मायके आ गई थी। विवाद की बात उसने भाई चेतन को बताई थी। इसी में समझौता करने के बहाने चेतन ने योजना बनाकर भरत जोशी को बुलाया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। घटना के बाद चेतन फरार हो गया था। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *