सड़क पर भटकते नेत्र हीन बालक को व्यास पीठ पर ले जाकर पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद दिलाया।
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला का मानवीय चेहरा एक बार फिर उभर कर सामने आया । दलाल बाग में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के दौरान उनके द्वारा मानवता के आधार पर किए गए काम की सभी ने सराहना की। दरअसल मंगलवार दोपहर जब कथा शुरू होने वाली थी, उस समय पर फूटी कोठी चौराहे के समीप रहने वाली रुकमणी अपने दो नेत्रहीन बच्चों के साथ कथा स्थल के पंडाल में जाने के लिए सड़क पर भटक रही थी। विधायक शुक्ला की नजर इन बच्चों पर पड़ी तो वे तत्काल इन बच्चों के पास पहुंचे। उनमें से छोटे बच्चे कालू उम्र 13 वर्ष जो नेत्रहीन है, उसे अपनी गोद में उठाकर पांडाल में ले गए । उन्होंने इसके साथ ही इस बालक की माता और बड़े भाई को भी पांडाल में ले जाने की व्यवस्था की । इसके बाद जब कथा प्रारंभ हुई तो विधायक संजय शुक्ला अपनी गोद में कालू को लेकर व्यास पीठ पर पहुंचे और वहां पंडित प्रदीप मिश्रा से इस बालक को आशीर्वाद दिलवाया । पूरे पंडाल में मौजूद हजारों शिव भक्तों ने करतल ध्वनि के साथ विधायक के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।
Related Posts
March 1, 2025 मराठी भाषा की दो हजार वर्षों की विरासत से रूबरू करवाएगा कार्यक्रम मधुरव : बोरू ते ब्लॉग
इंदौर : मराठी भाषा की दो हजार वर्षों की परंपरा और गौरवमयी इतिहास की बानगी पेश करने वाला […]
March 1, 2025 एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त दो आरोपी पकड़ाए
दो करोड़ रुपए मूल्य की एमडी ड्रग्स और मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : थाना तेजाजी नगर […]
February 22, 2025 नदी किनारे बनाई जा रही अवैध दुकानों को किया गया ध्वस्त
इंदौर : कान्ह नदी के किनारे अवैध रूप से बनाई जा रही तीन दुकानों को निगम के अमले ने […]
March 18, 2024 विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ने के साथ लोगों में विधिक जागरूकता भी ला रहीं सोनिया ठकराल
कानूनविद, शिक्षाविद, सफल उद्यमी और सशक्त महिला के बतौर बनाई पहचान।
ओरिएंटल […]
June 22, 2022 योग विद्या को सरल शब्दों में लोगों तक पहुंचाएं – सुधा शर्मा
इंदौर : योग के दर्शन को, खंडन मंडन ना करते हुए, बहुत ही सरल शब्दों में योग विद्या को […]
March 14, 2025 प्रायोगिक कार्यशाला में विद्यार्थियों को कर्मकांड की उपयोगिता से कराया अवगत
इंदौर : शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रामबाग इंदौर में आयोजित चार दिवसीय कर्मकांड […]
December 5, 2022 पितृ पर्वत पर चल रहे 25 कुंडीय खाटू श्याम महायज्ञ की पूर्णाहुति
पांच दिनों में 7 लाख 51 हजार आहुतियां संपन्न – किन्नर महामंडलेश्वर ने बांटे बरकती […]