इंदौर : सोमवार को अभिनव कला समाज के मंच पर नटराज थियेटर ग्रुप एवं फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले अशोक कुमार ‘अंचल’ द्वारा लिखित नाटक ‘पागलखाना’ का मंचन किया गया। इसके निर्देशक अर्जुन नायक और सह निर्देशक अर्पित द्विवेदी थे। 70 के दशक में लिखा गया, यह नाटक वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। प्रतीकात्मक पागलों के माध्यम से वर्तमान राजनीति, सामाजिक व प्रशासनिक व्यवस्था पर करारा प्रहार यह नाटक करता है।
इसी के साथ महिलाओं के प्रति समाज में पुरुष की सोच को भी उजागर करता है। इसमें शासन, प्रशासन, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की मिलीभगत से समाज में उत्पन्न समस्याओं को प्रदर्शित किया गया। पागलखाना उस वास्तविकता को उजागर करता है, जहाँ सत्ता और शोहरत के बल पर सब कुछ जीता जा सकता है। हास्य से शुरू हो कर यह नाटक दर्शकों को गंभीरता की ओर ले जाता है। साथ ही सोचने भी पर मजबूर करता है कि आखिर हम क्या है?, क्यों है?, क्या कर सकते हैं? और क्या कर रहे हैं। ?
नेता के किरदार में कमलकांत धुर्वे, उद्योगपति के किरदार में विकास चौधरी, पत्रकार के किरदार में तुषार गहलोत, गायक के किरदार में अर्पित पात्रा, सुरसतिया के किरदार में निष्ठा मौर्य, बाक़ी पागलों की भूमिका अर्पित द्विवेदी,सागर, शुभम् , हर्षित थे।लाइव म्यूजिक देव-ऋषि ने दिया।
Related Posts
October 10, 2021 गुम हुई मासूम को ढूंढने चंदन नगर थाने का पूरा फोर्स उतरा सड़कों पर, 2 घंटे में बालिका को ढूंढ किया परिजनों के हवाले
इंदौर : थाना चंदन नगर पुलिस ने, 3 साल की गुम हुई बालिका को मात्र 2 घण्टे में तलाश कर […]
October 14, 2022 उज्जैन के साथ मप्र में एक दर्जन रोप – वे प्रोजेक्ट पर होगा काम
इंदौर ( प्रदीप जोशी) साढ़े आठ सौ करोड़ के महाकाल लोक का शुभारंभ होने के अगले ही दिन […]
November 7, 2022 कार्तिक पूर्णिमा पर व्यंकटेश देवस्थान में मनाई जाएगी देव दीपावली
इंदौर : श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 08 नवम्बर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा […]
March 9, 2023 दूसरे के जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी धराया
इंदौर : किसी और के GSTIN NUMBER का दुरुपयोग कर धोखाधडी करने वाला आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
November 13, 2021 श्रेष्ठ रिपोर्टिंग और फोटोग्राफी स्पर्धाओं के विजेता विधानसभा अध्यक्ष के हाथों होंगे पुरस्कृत
इंदौर : प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति रिपोर्टिंग स्पर्धा की […]
July 28, 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का खुला खाता, मनु भाकर ने जीता कांस्य
नई दिल्ली: पेरिस ओलम्पिक में भारत का खाता खुल गया है। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में […]
May 7, 2024 राज्यसभा सदस्य बाल योगी उमेश नाथ महाराज का नागरिक अभिनंदन
संस्था संघमित्रा एवं शहर की 250 से अधिक संस्थाओं ने किया नागरिक अभिनंदन।
नगरीय […]