उज्जैन : चिमनगंज मंडी में व्यापारी के गल्ले से सरे बाजार महिलाओं ने 4 लाख रुपए उड़ाए। आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में व्यापारी को बातों में उलझाकर महिलाओं ने इस वारदात को अंजाम दिया।
समूह बनाकर रुपए मांगने के बहाने पहुंची थी आरोपी महिलाएं।
में. रूपेश कुमार राकेश कुमार एंड कं. की मंडी में पशु आहार की दुकान है। यहां पर पारदी समाज की करीब आधा दर्जन महिलाएं समूह बनाकर पहुंची और खाना खाने के लिए रुपए मांगने लगी। उन्होंने कहा हम दुकान की झाड़ू निकाल देते हैं, कुछ पैसे दे देना, इस पर व्यापारी ने मना कर दिया। चोरी की नीयत से पहुंची महिलाएं दुकान से जाने का नाम नहीं ले रही थी इस पर व्यापारी अन्य लोगों को इकट्ठा करने दुकान से बाहर निकला। इस बीच मौका देखते ही गल्ले में रखे 4 लाख रुपए महिलाओं ने निकाल लिए। इस पर व्यापारी ने आसपास के लोगों की मदद से महिलाओं के पीछे दौड़ लगाई। ज्यादातर महिलाएं भाग निकली लेकिन 2 आरोपी महिलाएं पकड़ में आ गई। उन्हें चिमनगंज मंडी थाना पुलिस के हवाले किया गया।
बड़ी संख्या में व्यापारी इस दौरान थाने पहुंचे और मंडी में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग थाना प्रभारी से की। पुलिस पकड़ी गई महिलाओं से अन्य आरोपी महिलाओं के बारे में पूछताछ कर रहीं हैं।
Related Posts
November 7, 2022 साइबर सुरक्षा पर प्रो. रावल ने दी उपयोगी जानकारी, जिज्ञासाओं का भी किया समाधान
इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों के युवाओ […]
October 29, 2022 शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राइज योजना नई सामाजिक क्रांति का आगाज – मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री चौहान ने 2 हजार 519 करोड़ रूपये की लागत के 69 सीएम राइज स्कूलों के नवीन भवन […]
April 23, 2021 कोरोना महामारीं से निपटने के किए जा रहे सभी उपाय, संक्रमण की चेन तोड़ना जरूरी- सीएम
इंदौर : कोरोना का संक्रमण बीमारी नहीं महामारी है, जिसमें हम सबको साथ में मिलकर कार्य […]
March 8, 2017 भौपाल-उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट मामले में आईजी लॉ एंड आर्डर मकरंद देउस्कर का बयान भौपाल-उज्जैन पसेंजर ब्लास्ट आतंकी हमला था .....आईईडी ब्लास्ट किया गया था......आईईडी […]
May 6, 2023 शेखावत के बयान पर दत्तीगांव का पलटवार, आरोपों को बताया निराधार
शेखावत को कानूनी नोटिस देने की कही बात।
इंदौर : बीजेपी नेता भंवर सिंह शेखावत द्वारा […]
May 7, 2024 इंदौर को मतदान में भी बनाना है नंबर वन : विजयवर्गीय
भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मंत्री विजयवर्गीय ने किया मंथन।
इंदौर : […]
October 25, 2016 ये पांच ‘रतन’ चुनेंगे टाटा का अगला चेयरमैन, जानिए सर्च कमेटी में कौन कौन है शामिल सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाने के बाद अब रतन टाटा चार महीने तक अंतरिम चेयरमैन बने […]