इंदौर : विजय नगर,स्कीम नम्बर 54-74 इलाके में जरूरतमंदों की मदद करने के लिहाज़ से ‘नेकी की दीवार’ स्थापित की गई है। शहीद चन्द्रावत फिलिंग स्टेशन,सायाजी चौराहे पर स्थापित इस सेवा प्रकल्प में भोजन,ठंडा पानी, कपड़े,जूते-चप्पल और जरूरत का सामान रखा जा सकता है। कालूखेड़ा फाउंडेशन की अध्यक्ष विभावरी कुमारी चन्द्रावत ने बताया कि यह केंद्र 24 घण्टे खुला रहेगा। जरूरतमंद व्यक्ति यहां से अपनी जरूरत का सामान ले जा सकते हैं। नवमी के अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुन्नालाल यादव,स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल और सामाजिक कार्यकर्ता गोरधन लिम्बोदिया ने नेकी की दीवार का फीता काटकर शुभारम्भ किया। अतिथियों का स्वागत पराक्रम सिंह चन्द्रावत ने किया। पेट्रोल पंप पर नियमित रूप से आने वाले वाहन चालकों ने इस सेवा प्रकल्प में हरसम्भव सहयोग का वादा किया है।
Related Posts
February 2, 2023 मुख्यमंत्री के समक्ष इंदौर पुलिस ने मूक – बधिर दिव्यांगों के लिए प्रारंभ किए नवाचार का दिया प्रेजेंटेशन
इंदौर पुलिस के नवाचार को मिली प्रशंसा।
इंदौर : मूक बधिर और श्रवण बाधित दिव्यांगजनों […]
January 31, 2021 भिक्षुक पुनर्वसन योजना में इंदौर भी शामिल- लालवानी
इंदौर : बुजुर्गों के साथ हुए बर्ताव के बाद सांसद शंकर लालवानी एक्शन मोड में है। संसद के […]
November 7, 2023 प्रियंका,राहुल आरोप लगाते हैं और कमलनाथ, अडानी के शेयरों से माल कमाते हैं : मेंदोला
इंदौर : भाई - बहन अडानी पर आरोप लगाते हैं और कमलनाथ अडानी के शेयर से माल कमाते हैं। […]
April 21, 2022 बीजेपी ने महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शहीदों के परिजनों का किया सम्मान
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे सामाजिक न्याय […]
August 23, 2020 50 वर्ष पूर्व 49 दिन चला था नर्मदा को इंदौर लाने का आंदोलन..! *कीर्ति राणा।*
इंदौर : जिस तरह राजा भगीरथ ने कठोर तपस्या कर गंगा नदी को पृथ्वी पर आने […]
May 28, 2023 बीजेपी नेता तलाश रहे कौन है हरिराम..?
चुनावी चटखारे
🔸कीर्ति राणा🔸
प्रदेश की भाजपा सरकार में चल रही उथल पुथल के बीच […]
December 29, 2019 नवोदित सीए को मिलता है 8 से 24 लाख का पैकेज- छाजेड़ इंदौर : वक्त की मांग के अनुरूप सीए के सिलेबस में भी बदलाव किए गए हैं।कई पुराने टॉपिक […]