इंदौर : विजय नगर,स्कीम नम्बर 54-74 इलाके में जरूरतमंदों की मदद करने के लिहाज़ से ‘नेकी की दीवार’ स्थापित की गई है। शहीद चन्द्रावत फिलिंग स्टेशन,सायाजी चौराहे पर स्थापित इस सेवा प्रकल्प में भोजन,ठंडा पानी, कपड़े,जूते-चप्पल और जरूरत का सामान रखा जा सकता है। कालूखेड़ा फाउंडेशन की अध्यक्ष विभावरी कुमारी चन्द्रावत ने बताया कि यह केंद्र 24 घण्टे खुला रहेगा। जरूरतमंद व्यक्ति यहां से अपनी जरूरत का सामान ले जा सकते हैं। नवमी के अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुन्नालाल यादव,स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल और सामाजिक कार्यकर्ता गोरधन लिम्बोदिया ने नेकी की दीवार का फीता काटकर शुभारम्भ किया। अतिथियों का स्वागत पराक्रम सिंह चन्द्रावत ने किया। पेट्रोल पंप पर नियमित रूप से आने वाले वाहन चालकों ने इस सेवा प्रकल्प में हरसम्भव सहयोग का वादा किया है।
Related Posts
June 26, 2021 प्रेमी युगल ने नहर में कूदकर की खुदकुशी, इंदौर में रहकर कामकाज करता था मृतक युवक
इंदौर : प्रेमी जोड़े ने नर्मदा नदी की नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के पानी में […]
January 18, 2021 वेब सीरीज तांडव को लेकर मचा बवाल, बीजेपी ने मुम्बई पुलिस से की निर्माता, निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मुंबई: तांडव वेब सीरीज जब से रिलीज हुई है, तभी से इस वेब सीरीज को ट्विटर व अन्य मीडिया […]
July 6, 2022 मतदान के दौरान भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता,विधायक पुत्र पर मारपीट का आरोप
इंदौर : नगर निगम चुनाव को लेकर हो रहे मतदान के दौरान वार्ड 69 में कांग्रेस के बूथ एजेंट […]
April 10, 2023 राजनीति से प्रेरित होता है फिल्मों का बहिष्कार
फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ा - चढ़ाकर पेश किया जाता है।
गुणवत्ता पर हावी हो […]
August 7, 2023 संस्कृत भारती के अखिल भारतीय विस्तारक वर्ग का शुभारंभ
21 अगस्त तक चलेगा यह प्रशिक्षण वर्ग।
देशभर से 55 विस्तारक कर रहे हैं […]
October 17, 2020 आंकड़ों में कम हो रहा कोरोना संक्रमण पर खतरा बरकरार..!
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद में बीते दो- तीन दिनों से कमीं दर्ज की […]
March 2, 2022 11 लाख 71 हजार दीए रोशन कर उज्जैन ने गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम
उज्जैन : महाकाल की नगरी उज्जैन ने महाशिवरात्रि पर इतिहास रचते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड […]