मुम्बई : भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी नीतिगत घोषणा के दौरान भारतीय रिटेल निवेशकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। आरबीआई ने कहा कि भारतीय रिटेल निवेशक अब सीधे सरकारी प्रतिभूतियों की ऑनलाइन खरीद कर सकेंगे। आरबीआई ने कहा कि यह बहुत बड़ा स्ट्रक्चरल सुधार है, जो भारत को उन कुछ चुनिंदा देशों की श्रेणी में ले जाएगा, जहां रिटेल निवेशकों को सीधे सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश की सुविधा उपलब्ध है।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि भारतीय रिटेल निवेशक अब सीधे RBI के साथ अपना खाता खोल सकेंगे। आरबीआई ने कहा कि इसके लिए अलग से दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियों के जरिये ऋण जुटाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। गवर्नर ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए जून 2021 तक एकीकृत ओम्बड्समैन योजना की शुरुआत की जाएगी।
इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 4% पर बरकरार रखा है। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मौद्रिक नीति में उदार रुख को बरकरार रखा है। आरबीआई ने अगले वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।
Related Posts
January 24, 2024 कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न
बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर।
बिहार की राजनीति में कहलाते थे जन […]
March 30, 2021 जबरेश्वर महादेव मंदिर से छत्र व मुकुट चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन से गाड़कर रखा था चुराया हुआ सामान
इंदौर : सराफा थाना क्षेत्र में मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया […]
August 10, 2022 बांधों में जलभराव की 24 घंटे निगरानी की जाए – सिलावट
इंदौर : जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बांधों में […]
June 4, 2024 लोकसभा चुनाव के रुझानों से शेयर बाजार में आया भूचाल
सेंसेक्स 4 हजार प्वाइंट गिरा, निवेशकों को उठाना पड़ा भारी नुकसान।
अडानी समूह की […]
May 8, 2021 शब-ए- कद्र के उपलक्ष्य में मस्जिदों के इमामों को पेश किया गया नजराना
इंदौर : शब-ए-क़द्र की हज़ार महीनों से बेहतर मुक़द्दस रात को मुस्लिम समाज लॉक डाउन का पालन […]
October 20, 2019 विजन के मामले में प्रदेश के पूर्ववर्ती सीएम से बेहतर हैं कमलनाथ..! (कीर्ति राणा)
इंदौर : कांग्रेस सरकार की मैग्नीफिसेंट एमपी समिट में अरबपतियों का आगमन […]
June 15, 2021 सुपर कॉरिडोर पर पलटी तेज रफ्तार कार, दो युवतियों सहित तीन घायल
इंदौर : सोमवार रात सुपर कॉरिडोर पर हुए भीषण हादसे में दो युवतियों सहित तीन घायल हो गए। […]