मुम्बई : भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी नीतिगत घोषणा के दौरान भारतीय रिटेल निवेशकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। आरबीआई ने कहा कि भारतीय रिटेल निवेशक अब सीधे सरकारी प्रतिभूतियों की ऑनलाइन खरीद कर सकेंगे। आरबीआई ने कहा कि यह बहुत बड़ा स्ट्रक्चरल सुधार है, जो भारत को उन कुछ चुनिंदा देशों की श्रेणी में ले जाएगा, जहां रिटेल निवेशकों को सीधे सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश की सुविधा उपलब्ध है।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि भारतीय रिटेल निवेशक अब सीधे RBI के साथ अपना खाता खोल सकेंगे। आरबीआई ने कहा कि इसके लिए अलग से दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियों के जरिये ऋण जुटाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। गवर्नर ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए जून 2021 तक एकीकृत ओम्बड्समैन योजना की शुरुआत की जाएगी।
इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 4% पर बरकरार रखा है। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मौद्रिक नीति में उदार रुख को बरकरार रखा है। आरबीआई ने अगले वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।
Related Posts
January 11, 2024 केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से प्रदेश की लंबित परियोजनाओं को लेकर मंत्री सिलावट ने की चर्चा
केन बेतवा परियोजना के संबंध में संशोधित एमओयू भी दिया।
प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और […]
January 26, 2023 नगर निगम परिसर में गणतंत्र दिवस पर महापौर ने किया झंडावंदन
छात्रों के लिए महापौर इंटर्नशिप व स्व. राजेंद्र धारकर यूपीएससी मित्र अध्ययन योजना की दी […]
April 19, 2021 कोरोना संक्रमण से निपटने में सेना की भी मदद लेगी मप्र सरकार
इंदौर : देशभर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में भारतीय सेना मध्यप्रदेश […]
June 27, 2025 करोड़ों रुपयों के घोटाले का मुख्य आरोपी नवनीत गर्ग गिरफ्तार
तीसरी बार भी जमानत की कोशिश हुई नाकाम।
महू पुलिस ने नौलखा स्थित कार्यालय से पकड़ा, […]
June 12, 2025 एयर इंडिया का अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान क्रैश
उड़ान भरने के कुछ ही देर में हुआ दुर्घटनाग्रस्त।
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी […]
September 7, 2022 ‘मेरा शहर, मेरी अपेक्षाएं’ विषय पर स्कूली बच्चों ने रखे विचार, विनीता पाटीदार रही प्रथम
इंदौर : अभ्यास मंडल के 64 वें वार्षिकोत्सव के तहत अंतरविद्यालयीन अभिव्यक्ति प्रतियोगिता […]
July 18, 2022 मालगाड़ी के बेपटरी होने से इंदौर से चलने वाली तीन ट्रेनें निरस्त
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के तहत आनेवाले मंगलमहुंडी - लिमखेड़ा सेक्शन में […]