इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र क्रमांक एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के प्रचार में पूरा परिवार मैदान में उतर आया है। बेटे और बहुएं भी जनसंपर्क कर रहीं हैं। महिला कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बहुएं घर – घर जाकर लोगों को अपने ससुर कैलाश विजयवर्गीय का क्षेत्र के विकास को लेकर विजन बताते हुए उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है। बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ जनसंपर्क कर रही सोनम आकाश, आयुषी विश्वेश, दिव्या कल्पेश और हिना विवेक विजयवर्गीय का क्षेत्र के रहवासी स्वागत करने के साथ उन्हें कैलाश विजयवर्गीय को विजयी बनाने का भरोसा भी दिला रहे हैं।
जनसंपर्क भी, दीपावली की खरीददारी भी।
दीपावली का त्यौहार एक दिन बाद ही होने से जनसंपर्क के दौरान ही दीपावली की शॉपिंग भी कैलाश विजयवर्गीय की बहुएं कर रहीं हैं। बुधवार को वार्ड नंबर 4 में पार्षद बरखा नितिन मालू के साथ जनसंपर्क कर रही कैलाश विजयवर्गीय की बहुएं दीपावली की शॉपिंग करती नजर आई।घर को सजाने का सामान और अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीददारी उन्होंने की। इसी के साथ वक्त निकालकर पानी पुरी का लुफ्त उठाने में भी वे पीछे नहीं रही।
Related Posts
August 1, 2020 आरक्षण प्रक्रिया के बाद बीजेपी, कांग्रेस के कई दिग्गजों को तलाशने होंगे नए ठिकाने इंदौर : भाजपा व कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को आरक्षण प्रक्रिया में बड़ा झटका लगा है। […]
February 8, 2024 नव श्रृंगारित अन्नपूर्णा मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस महोत्सव 21 व 22 फरवरी को
इंदौर : शहर के प्रमुख आस्था केंद्र अन्नपूर्णा आश्रम पर नव श्रृंगारित मां अन्नपूर्णा के […]
July 18, 2020 सोमवती अमावस्या पर शिप्रा नदी में डुबकी लगाना, घाटों पर स्नान करना प्रतिबन्धित…! उज्जैन : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने आदेश जारी करते हुए आगामी 20 जुलाई को […]
May 11, 2020 तेज आंधी से बाधित बिजली आपूर्ति को कुछ ही घंटों में किया बहाल इंदौर : एक- दो दिनों से मौसम में बदलाव नजर आने लगा था। आसमान में बादल छाने के साथ हवा […]
June 26, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में आमने – सामने हुए बीजेपी, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी
स्मार्ट सिटी में जमीन देने वालों को नक्शा शुल्क से दिलाएंगे मुक्ति - शुक्ला।
इंदौर […]
December 28, 2019 कांग्रेस का 135 वा स्थापना दिवस मनाया गया, स्वतंत्रता सेनानियों का किया गया सम्मान इंदौर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 135 वां स्थापना-दिवस गांधी भवन(कांग्रेस कार्यालय)पर […]
July 13, 2024 कल्याण जैन स्मृति वाचनालय का शुभारंभ 14 जुलाई को
इंदौर : समाजवादी नेता पूर्व सांसद स्व.कल्याण जैन की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी स्मृति […]