इंदौर : सहज योग की संस्थापिका निर्मला देवी के जन्मशताब्दी महोत्सव वर्ष के तहत सहज योग परिवार, इंदौर द्वारा ‘लाइव योगधारा’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार 26 फरवरी को शाम 6 बजे अभय प्रशाल में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 21 देशों के 40 सहजयोग कलाकारों का दल भारतीय संगीत पर भजन व नृत्य के जरिए शिव, गणेश महिमा के साथ देवी की स्तुति जैसी कई प्रस्तुतियां देगा। इसके अलावा माताजी निर्मला देवी के प्रवचन के माध्यम से सहज योग द्वारा कुंडलिनी जागरण, आत्म साक्षात्कार और ध्यान की प्रक्रिया भी होगी, जिसके जरिए साधक कुंडलिनी जागरण व आत्म साक्षात्कार का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे।
ये जानकारी सहज योग, इंदौर के समन्वयक निलेश नाइक, मीडिया प्रभारी डॉ. आरती दुबे और अशोक टेमले ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क पास के द्वारा दिया जाएगा। ये पास इंदौर के सभी लोटस शोरूम और टॉप एन टाउन रेसकोर्स रोड से प्राप्त किए जा सकते हैं।
Related Posts
May 3, 2024 मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु व्यक्तिगत संपर्क पर दिया जाएगा जोर
लोकसभा निर्वाचन 2024
सरल, सुगम, निष्पक्ष, निर्विघ्न तथा शांतिपूर्ण रूप से मतदान […]
March 24, 2023 मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद ने न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय को सही ठहराया
पक्षकारों के हितों की लड़ाई लड़ने का किया दावा।
इंदौर : मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद ने […]
May 1, 2023 विधायक जालम सिंह के पुत्र मोनू का आकस्मिक निधन
भोपाल : केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे और नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह […]
August 1, 2023 लाखों रुपए लेकर फर्जी मार्कशीट बनाकर देने वाले गिरोह का पर्दाफाश
दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में फर्जी मार्कशीट जब्त।
इंदौर : फर्जी मार्कशीट बनाने […]
August 16, 2024 महापौर ने नगर निगम प्रांगण में किया ध्वजारोहण
उत्कृष्ट अधिकारी, कर्मचारी और सफाई दीदियों का किया गया सम्मान।
आत्मनिर्भर नगर निगम […]
October 4, 2019 विधायक शुक्ला की माताजी की शोक बैठक का डोम गिरा, एक की मौत, कई घायल इंदौर : शुक्रवार शाम बाणगंगा क्षेत्र में शोक बैठक के लिए लगाया गया डोम भारी बारिश के […]
August 20, 2023 इंदौर पुलिस ने गुंडे – बदमाशों के खिलाफ चलाया अभियान
15 सौ से अधिक बदमाशों के खिलाफ की गई कार्रवाई।
इंदौर : शहर में लगातार घटित हो रहे […]