इंदौर : नगर निगम की सहायक आयुक्त सुषमा धाकड़ को कॉलोनी सेल विभाग का प्रभार दिया गया है। उक्त प्रभार आरती खेडेकर के स्थानांतरण के बाद रिक्त था। धाकड़ को कॉलोनी सेल के साथ ही स्टोर विभाग , स्वास्थ्य स्थापना का भी प्रभार दिया गया है। बताया जाता है कि कॉलोनी सेल विभाग का प्रभार उपायुक्त अरुण शर्मा को दिए जाने की पूरी तैयारी थी ।लेकिन ऐन मौके पर एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद यह प्रभार उन्हें न देकर सहायक आयुक्त स्तर की अधिकारी सुषमा धाकड़ को दे दिया गया है। बताया जाता है कि सुषमा धाकड़ को कॉलोनी सेल जैसे बड़े विभागों का काम करने का अब तक कोई अनुभव नहीं रहा है। इसके चलते कॉलोनी सेल का कामकाज प्रभावित हो सकता है।
रजनीश कसेरा के हाथ से प्रधानमंत्री आवास योजना भी गई।
उधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के निशाने पर आने के बाद नगर निगम के अपर आयुक्त रजनीश कसेरा से एक-एक कर लगभग सभी प्रमुख विभाग वापस ले लिए गए हैं। इस कड़ी में निगम आयुक्त ने एक और आदेश जारी कर रजनीश कसेरा से प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभार भी वापस ले लिया है। इस विभाग का प्रभार अब आईएएस अपर आयुक्त भव्या मित्तल को दिया गया है।
Related Posts
March 11, 2017 जवानों पर आकाशीय बिजली गिरी…8 जवान झुलसे दंतेवाड़ा के बुरगुम जंगल में सर्चिंग पर गये जवानों के साथ हादसा
तीन जवान की हालत […]
February 7, 2024 सर्वे भवन्तु सुखिन:, वसुधैव कुटुंबकम् सिर्फ नारे नहीं, भारत का चिंतन है : विनय दीक्षित
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने क्रिस्टल आईटी पार्क में किया आईटी मिलन समारोह का […]
October 18, 2024 विजयादशमी पर प्रभु वेंकटेश का मनाया गया जयंती महोत्सव
फलों के रस ओर केशर जल की सहस्त्र धारा से प्रभु वेंकटश का महाभिषेक।
प्रभु वेंकटेश की […]
March 18, 2023 बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने शुरू की जब्ती,कुर्की की कार्रवाई
सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए बकायादारों के नाम के बोर्ड।
कर की राशि बकाया होने पर […]
November 23, 2021 परिवारों में खत्म होते आपसी संवाद की ओर ध्यान आकर्षित करता नाटक ‘रिश्तों का लाइव टेलीकास्ट’
इंदौर : वक्त तेजी से बदल रहा है। बदलते वक्त के साथ सोशल मीडिया के आगमन ने हमें दुनिया […]
May 19, 2022 लव – कुश और भंवरकुआ चौराहे पर बनेंगे ब्रिज
इंदौर : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का शंखनाद होने ही वाला है। चुनाव आचार संहिता भी इसी […]
February 16, 2022 धर्मांतरण के घोर विरोधी थे सन्त रविदास- सबनानी
इंदौर : भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत और समाज सुधारक संत रविदास महाराज का जन्म उत्सव पूरे […]