इंदौर : सोमवार को जन्माष्टमी के मद्देनजर सांसद शंकर लालवानी ने गोपाल मंदिर का दौरा किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जन्माष्टमी की तैयारियों का लिया जायजा।
सांसद लालवानी ने कहा कि गोपाल मंदिर का अपना धार्मिक महत्व है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर जन्माष्टमी की तैयारियां देखी और सम्बंधित अधिकारियों को समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
होलकर कालीन इस मंदिर में कुछ समय से रेनोवेशन का काम चल रहा है। जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में आने वाले कृष्णभक्तों को आसानी से भगवान के दर्शन हो सकें इसलिए सांसद लालवानी गोपाल मंदिर पहुंचे थे।
साथ ही, सांसद लालवानी ने बांके बिहारी मंदिर और यशोदा मंदिर पर भी उचित व्यवस्थाएं बनाने के लिए अधिकारियों से कहा। इस अवसर पर ज़िला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
April 23, 2022 मप्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की पहचान का अभियान स्वागत योग्य कदम- मालू
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नें प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या, […]
January 3, 2024 फांसी की लाइव रिपोर्टिंग पर बनीं शॉर्ट फिल्म का आईकेएसएसएफ में होगा प्रदर्शन
वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा द्वारा 27 वर्ष पूर्व की गई फांसी की लाइव रिपोर्टिंग पर बनाई […]
August 27, 2020 सिलावट का पलटवार, मर्यादा में रहे पटवारी.. इंदौर : एक दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए ब्लैकमेलर शब्द का इस्तेमाल करने वाले […]
August 22, 2021 बुजुर्गों और दृष्टिहीन बालिकाओं के बीच कैलाश विजयवर्गीय ने मनाया रक्षाबंधन, बंधवाई राखी, बांटे उपहार
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय यूं तो और राजनेताओं की तरह राजनीति […]
June 2, 2025 श्री वेंकटेश देवस्थान में 21 जून से मनाया जाएगा ब्रह्मोत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव
देवस्थान में सभी समाजजन व भक्तो के साथ एक वृहद बैठक का आयोजन।
इंदौर : श्रीलक्ष्मी […]
December 21, 2020 अरविंद तिवारी की कलम से…राजवाड़ा 2 रेसीडेंसी
अरविंद तिवारी
📕 बात यहां से शुरू करते हैं
• मध्यप्रदेश में आगामी […]
January 8, 2022 पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी ने दिया धरना, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का किया विरोध
इंदौर : पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में […]