इंदौर : कुख्यात बदमाश साजिद चंदनवाला का भतीजा फरहान शातिर वाहन चोर निकला। थाना सेन्टल कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ उसे गिरफ्तार किया। आरोपी फरहान ने थाना सेंट्रल कोतवाली, छोटी ग्वालटोली, खजराना एवं बाणगंगा क्षेत्र में वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी किए 4 दोपहिया वाहन बरामद हुए।
बीडी त्रिपाठी थाना प्रभारी सेन्टल कोतवाली ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर दौलतगंज पानी की टंकी के पीछे से बदमाश फरहान चन्दनवाला को पकडा गया। जो थाना कोतवाली के अप.क. 12/21 धारा 379 भादवि में चोरी हुई मोटर सायकल MP-09/QP-3789 पर दिखा। आरोपी को गिरफ्तार कर कडाई से पुछताछ करते उसने बताया कि थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक R-1- 5 मोटर साइकिल MPOINT7215 , थाना बाणगंगा क्षेत्र से एक्टिवा MP09ST8688 तथा थाना खजराना क्षेत्र से स्कूटी बिना नम्बर जिसका चेचिस नम्बर MB8DP12DJL8348753 चुराकर संजय सेतु ब्रिज के नीचे घास मिटटी मे छुपाकर रखी है। पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर उक्त वाहन विधिवत जब्त किए गए । उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना छोटी ग्वालटोली मे अप.क. 83/21 धारा 379 भादवि , थाना खजराना मे अप.क , 141 धारा 379 भादवि , थाना बाणगंगा मे अप.क. 365/21 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध होकर आरोपी थाना रावजी बाजार का स्थाई वारंटी भी है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिससे अन्य अपराधों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
May 19, 2020 कलेक्टर ने डोर टू डोर नमकीन सप्लाय की दी अनुमति इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने इंदौर में 20 नमकीन विक्रेताओं को फोन […]
December 22, 2023 सरकारी मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानें, मकान व फैक्ट्री पर चला बुलडोजर
अवैध कब्जाधारियों से 52 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की बेशकीमती शासकीय जमीन कराई गई […]
May 24, 2023 1947 में सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक सेगोल नए संसद भवन में होगा स्थापित
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के नवनिर्मित भवन का 28 मई को उद्घघाटन करने […]
August 5, 2024 दूसरों को दुःख पहुंचाकर जरूरत से अधिक संग्रह की मनोवृत्ति ही अशांति की जड़ है : स्वामी परमानंदजी
अखंड परम धाम सेवा समिति के तत्वावधान में अरोड़वंशीय भवन पर ध्यान एवं योग शिविर का […]
March 14, 2022 सिंधिया ने किया अशोक कुमट की पुस्तक ‘नेहरू स्टेडियम से लॉर्ड्स’ तक का विमोचन
इंदौर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक गरिमामय समारोह में […]
October 17, 2020 पिछली कमलनाथ सरकार ने गरीबों को छत से रखा वंचित, केवल आइफा की चिंता की- शर्मा
सांवेर के विकास का संकल्प पत्र बीजेपी ने किया जारी।
इंदौर : बीजेपी कार्यालय बेस्ट […]
December 28, 2022 लोकोत्सव का चौथा दिन : गुजरात, केरल और राजस्थान के लोक नृत्यों ने जीता दर्शकों का दिल
शिल्प बाजार में मिल रहा है हर तरह का शिल्प, हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग बेडशीट, चंदेरी […]