साइकिल से भारत यात्रा पर निकले मेहुल लखानी का बीजेपी कार्यालय पर किया गया स्वागत
Last Updated: September 4, 2021 " 01:25 am"
इंदौर : शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर योगाचार्य मेहुल लखानी पधारें। वे 21 जून योग दिवस से संपूर्ण भारत की यात्रा साईकिल से कर रहे हैं। यात्रा की शुरूआत उन्होंने होशंगाबाद से प्रारंभ की। 75 दिन में वे लगभग 3500 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। भाजपा कार्यालय पर योगाचार्य मेहुल लखानी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया तथा उनकी यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। इस अवसर पर कार्यालय मंत्री मुकेश मंगल, मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, राजेश शिरोड़कर, प्रकाश राठौड़, पदमा भोजे, वासुदेव पाटीदार, मंजूर अहमद, विनोद पारगी, मंडल अध्यक्ष रितेश विरांग, मनीष रायकवार, मुकेश जोशी, पंकज चौबे, तुलसी प्रजापत, बबली तलरेजा, रेणुका प्रताप , लक्ष्मी निगोते आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।