इंदौर : संस्था सेवा सुरभि द्वारा प्रवर्तित ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ अभियान शनिवार 18 जनवरी से प्रारम्भ होगा। सुबह 10 बजे प्रीतमलाल दुआ सभागृह और रीगल तिराहा पर स्थापित इंडिया गेट की प्रतिकृति पर इस अभियान का शुभारंभ होगा। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, समाजसेवी आनंदमोहन माथुर, केके मिश्रा, विष्णु बिंदल और टीकमचंद गर्ग अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगे।
सेवा सुरभि के संयोजक ओमप्रकाश नरेड़ा, कार्यक्रम संयोजक हरि अग्रवाल, अशोक मित्तल, अरविंद जायसवाल और नेमीचंद जैन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंडिया गेट की प्रतिकृति में शहीद जवानों की याद में स्थापित अमर जवान ज्योति पर सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक स्कूली बच्चे और उसके बाद दिनभर आम लोग पुष्पांजलि अर्पित कर सकेंगे। यह सिलसिला शहीद दिवस 30 जनवरी तक चलता रहेगा। अभियान के तहत 21, 23, 25 और 30 जनवरी को विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस अभियान में जिला एवं पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं आईडीए की भी सहभागिता रहेगी।
Related Posts
November 8, 2022 आई के सोसायटी के लीज निरस्तीकरण की अनुशंसा का विरोध शुरू
सामाजिक कार्यकर्ता मंजूर बेग ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की सरकार से की […]
September 25, 2022 राजेंद्र नगर में दिवंगत परिजनों, पूर्वजों के साथ शहीदों का भी किया गया तर्पण
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडल राजेंद्र नगर द्वारा सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर रविवार […]
December 4, 2023 इंदौर में वायु गुणवत्ता में सुधार को लेकर महापौर ने सीओपी -28 में दिया प्रेजेंटेशन
इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दुबई में 2 दिसंबर को सीओपी-28 (COP28) के लोकल […]
October 28, 2020 फार्मकार्ट के कृषि नवाचार की पीएम मोदी ने की सराहना
बड़वानी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात की 70 वीं कड़ी में बड़वानी से शुरू की […]
February 3, 2024 पोलिना, एला, कैरोल संघर्ष के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची
आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर महिला 40 हजार डॉलर डब्ल्यू-50 टेनिस टूर्नामेंट ।
जापान की […]
June 22, 2021 जून के अंतिम सप्ताह में इंदौर से 7 ट्रेनों का पुनः शुरू होगा संचालन
इंदौर : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है कि जून के अंतिम सप्ताह में रेलवे 7 विशेष […]
January 8, 2019 पांच जजों की पीठ करेगी अयोध्या मामले की सुनवाई नई दिल्ली: सुप्रीम अदालत ने अयोध्या मामले की सुनवाई के लिए पांच जजों की संवैधानिक पीठ का […]