इंदौर : शनिवार को 22 फीसदी के ऊपर पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को घटकर 15 फीसदी पर आ गया। हालांकि नए संक्रमित साढ़े चार सौ से ज्यादा ही पाए गए। रविवार को 6 मरीजों की मौत कोरोना से होने की पुष्टि की गई। सौ से अधिक ऐसे मरीज भी थे, जिन्होंने कोरोना को मात देकर कोरोना वीर होने का तमगा पाया।
468 नए संक्रमित मिले।
रविवार को 3240 सैम्पल लिए गए। 3163 सैम्पलों की जांच की गई। 2682 निगेटिव पाए गए। 468 में संक्रमण की पुष्टि हुई। 10 रिपीट पॉजिटिव मिले और 3 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो 293759 सैम्पल टेस्ट किए गए। 23075 सैम्पल संक्रमित पाए गए। हालांकि 78 फीसदी से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं।
6 और मरीजों का जिंदगी ने छोड़ा साथ।
रविवार को कोरोना संक्रमित 6 मरीज जिंदगी की जंग हार बैठे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 551 मरीज कोरोना के कारण अपनी जिंदगी खो चुके हैं। डेथ रेट की बात करें तो देश और प्रदेश से अभी भी इंदौर में डेथ रेट ज्यादा है, जो चिंता का सबब बना हुआ है।
106 मरीजों ने जीती जिंदगी की जंग।
रविवार को 106 मरीजों ने कोरोना को परास्त कर जिंदगी की जंग जीत ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 18194 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। 4330 का इलाज कोविड अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
February 15, 2019 आतंकियों और उनके सरपरस्तों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी-पीएम मोदी नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित है। हर देशवासी की एक ही मांग है कि […]
June 7, 2025 रेल मार्ग से शेष भारत से जुड़ा जम्मू – कश्मीर
प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा से श्रीनगर तक 272 किमी लंबे रेल मार्ग का किया […]
August 13, 2020 संस्था आनंद गोष्ठी ने मनाई जन्माष्टमी, बाल गोपाल की सजाई जीवंत झांकी इंदौर : संस्था 'आनंद गोष्ठी' ने कृष्ण जन्मोत्सव पर आनंद और उल्लास भरे माहौल में जीवंत […]
May 3, 2023 इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं की धीमी गति पर सांसद लालवानी ने जताई चिंता
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल लाहोटी के समक्ष इंदौर-खंडवा, इंदौर-दाहोद समेत सभी लंबित […]
April 21, 2024 महज 60 कर्मचारियों के भरोसे शहर में चल रहा मच्छर नाशक अभियान
स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के टॉक शो में जिम्मेदारों ने कहा - दवा से नहीं जागरूकता से ही […]
September 16, 2021 डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश धराए, पेट्रोल पंप पर धावा बोलने की रच रहे थे साजिश
इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाती हुई गैंग ब्रांच इंदौर के हत्थे चढ़ […]
September 13, 2020 झूठ और कलाकारी की राजनीति करती है बीजेपी- कमलनाथ इंदौर : प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में सबसे प्रतिष्ठा पूर्ण मानी जा रही इंदौर की […]