इंदौर : तीसरी लहर आए या न आए पर कोरोना की दूसरी लहर अब लगभग दम तोड़ चुकी है। इसका सबूत है संक्रमित मामलों का सिंगल डिजिट में सिमट जाना, शनिवार को संक्रमण के नए मामले महज 0.9 फ़ीसदी रहे। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की तादाद भी घटकर 4 सौ के आसपास रह गई है।
सिर्फ 9 नए संक्रमित मिले।
शनिवार 19 जून को 5559 आरटी पीसीआर और 3595 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए।9204 की टेस्टिंग की गई। 9167 निगेटिव पाए गए। केवल 9 सैम्पल पॉजिटिव निकले। 28 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 16 लाख 62 हजार 047 सैम्पलों की जांच की गई है। 1 लाख 52 हजार 744 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से अधिकांश कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं।
41 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शनिवार को 41 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 50 हजार 963 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीत चुके हैं। 405 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
1 और मरीज की मौत।
शनिवार को 1 और मरीज की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1376 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
May 9, 2023 केराला स्टोरी के समर्थन में चलाया गया जन जागरण अभियान
इंदौर : विश्व हिंदू परिषद इंदौर विभाग द्वारा शहर के चार प्रमुख चौराहों पर फिल्म द केरला […]
August 16, 2023 स्टेट प्रेस क्लब ने अभिनव कला समाज में किया ध्वजारोहण
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने अभिनव कला समाज़ में 77 वा स्वतन्त्रता दिवस उमंग और […]
December 2, 2023 मतदाताओं की समझ पर सवाल खड़े करना नासमझी है
मतदाता पहले ही मन बना लेते हैं, उन्हें किसे वोट देना है।
चुनावी सर्वे से प्रभावित […]
February 2, 2025 केंद्रीय बजट 2025 – 26 मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात : सीएम डॉ. यादव
बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ ही स्टार्ट-अप, इनोवेशन […]
July 16, 2019 शरीफों के खेल पर नियमों की बदमाशी ने लगाया दाग {चंद्रशेखर शर्मा}क्या कमाल फाइनल रहा ये ! कहें तो इस पर हजार तरह के तब्सिरे मुमकिन हैं […]
November 23, 2021 डॉयफ्रूट्स की फैक्ट्री और दुकान पर पुलिस और खाद्य विभाग का छापा, पिस्ता व बादाम कतरन में की जा रही थी मिलावट
इंदौर : ड्राय फ्रूट में मिलावट कर बिक्री करने वालों के खिलाफ़ क्राइम ब्रांच और खाद्य एवं […]
July 12, 2020 शहर में पुनः लॉक डाउन के पक्ष में नहीं हैं विजयवर्गीय और मोघे..,! इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि शहर में पुनः लॉकडाउन […]