इंदौर : ड्राय फ्रूट में मिलावट कर बिक्री करने वालों के खिलाफ़ क्राइम ब्रांच और खाद्य एवं औषधि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। इसके तहत रामानंद नगर में घर से संचालित फैक्ट्री एवं विशाल ट्रेडर्स सियागंज पर छापा मारा गया। इन स्थानों पर
प्रतिबंधित अमानक स्तर के खुले ड्राय फ्रूट बादाम कतरन, मूंगफली कतरन व पिस्ता में कलर्ड मूंगफली की मिलावट कर आम जनता से छल एवं धोखाधड़ी पूर्वक अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था।
क्राइम ब्रांच व खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों ने 475,रामानंद नगर(राजनगर के पास)फैक्ट्री के संचालक मुकेश पिता नाथूलाल राठौर की उपस्थिति में फर्म का निरीक्षण किया । वहां खुले में अमानक स्तर के ड्राय फ्रूट कतरन आदि भंडारित कर सियागंज स्थित विशाल ट्रेडर्स के व्यापारी जगदीश राठौर द्वारा मिलावटी बनाने का कार्य किया जा रहा था। बादाम एवं पिस्ता कतरन ड्राय फ्रूट व मूंगफली कतरन आदि के नमूने जांच हेतु नियमानुसार लिए गए। विक्रेता के विरुद्ध मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय एवं भंडारण की संभावना के आधार पर सेम्पल परिक्षण हेतु भेजे गए हैं। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत खुले मिलावटी ड्राइ फ्रूट्स विक्रय करना प्रतिबंधित होकर जन स्वास्थ के लिए हानिकारक होने से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशाल ट्रेडर्स,सियागंज इंदौर के मालिक जगदीश राठौर व रामानंद नगर स्थित फैक्ट्री के संचालक मुकेश राठौर पिता नाथूलाल के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
September 27, 2020 नड्डा की नई कार्यकारिणी में भी राष्ट्रीय महासचिव बने कैलाश विजयवर्गीय, शिव और सिंधिया ने किया अभिनंदन
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी […]
April 28, 2021 रेमडेसिविर के नाम पर बेचे जा रहे नकली इंजेक्शन, लोग हो रहे ठगी का शिकार- महाजन
इंदौर : कोरोना मरीजों के इलाज में संजीवनी माने जाने रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन अभी भी दवाई […]
February 19, 2025 भोपाल से प्रयागराज जाने वाली पवन एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों के रूट डायवर्ट
भोपाल : महाकुंभ के दौरान परिचालनिक कारणों से रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के मार्ग […]
August 13, 2020 कमिश्नर, कलेक्टर ने लोगों से की अपील, सीरो सर्वे में दे सहयोग.. इंदौर : कमिशनर डॉक्टर पवन शर्मा और कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर के नागरिकों से सीरो सर्वे […]
February 16, 2023 फर्जी टीटीई बनकर लोगों के मोबाइल व एटीएम कार्ड उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
इंदौर, उज्जैन के अलावा कई राज्यों में आरोपी ने धोखाधड़ी करना कबूला।
इंदौर: फर्जी […]
April 7, 2020 कोरोना संक्रमण छुपाने पर होगी जेल, सीएम ने दिए निर्देश भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए […]
June 20, 2022 अग्निपथ को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम की आपत्तिजनक टिप्पणी को कैलाश विजयवर्गीय ने बताया निंदनीय
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना […]