नई दिल्ली : बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना का संक्रमण हो गया है। सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को चार दिन पहले मैक्स साकेत में एडमिट कराया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स थे, लेकिन उनकी मां में कोई लक्षण नहीं थे।मंगलवार को दोनों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब दोनों का इलाज चल रहा है।
लॉकडाउन के बाद से दिल्ली में ही हैं सिंधिया।
बताया जाता है कि लॉकडाउन के ऐलान के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली में ही हैं। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। चार दिन पहले अचानक ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स दिखे। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।
संपर्क में आए लोगों को किया जाएगा क्वारनटीन।
ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना सिम्टम्स दिखने के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। इसके साथ ही उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की भी कोरोना जांच कराई गई। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब दोनों के संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही कोरोना के सोर्स की भी तलाश की जा रही है।
Related Posts
January 26, 2021 कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म होने के बढ़े आसार, अस्पतालों में घटे मरीज..!
इंदौर : कोरोना वायरस का प्रकोप अब लगभग खत्म होने को है। बीते 4-5 दिनों में कोरोना […]
June 26, 2021 सोशल मीडिया कंपनियों को सरकार की चेतावनी, 24 घंटे के अंदर बन्द करें फर्जी अकाउंट
नई दिल्ली : सरकार ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते […]
July 27, 2024 केंद्रीय कर्मचारियों के संघ की गतिविधियों में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध असंवैधानिक था
याचिकाकर्ता और उनके अधिवक्ता ने दी हाईकोर्ट के निर्णय की जानकारी।
इंदौर : हाईकोर्ट […]
July 2, 2023 डॉक्टर्स डे पर हाथों में माइक थामकर डॉक्टरों ने पेश किए सुरीले नगमें
इंदौर : डॉक्टर्स डे पर रेसकोर्स रोड अभय प्रशाल स्थित लाभ मंडपम में डॉक्टर्स के कल्चरल […]
November 29, 2020 सात दिन में 39 सौ से ज्यादा नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 10 फीसदी के ऊपर बना हुआ है ग्रोथ रेट
इंदौर : शहर में लगातार सातवे दिन 5 सौ से ज्यादा संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है। 7 […]
June 27, 2023 अंचल के पत्रकार मीडिया संस्थानों की रीढ़ होते हैं
स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. की संभागीय कार्यशाला में बोले अतिथिगण।
संभाग के 30 सक्रिय […]
November 6, 2021 गीता भवन में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव,प्रभु श्रीराम और श्रीनाथजी को अर्पित किए गए 56 भोग
इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर दीपावली महोत्सव के तहत गीता भवन परिसर स्थित […]