नो कार डे की सफलता का किया दावा।
एमआईसी सदस्यो व पार्षदो के साथ मां अहिल्या की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, फिर पहुंचे निगम मुख्यालय।
महापौर का दावा, देश में जाएगा नो कार डे अभियान की सफलता का संदेश ।
इंदौर : पर्यावरण संरक्षण के क्रम में वायु प्रदुषण को रोकने के उददेश्य से इंदौर शहर में चलाए गए नो कार डे अभियान के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव निज निवास सुदामा नगर से सिटी बस में सवार होकर महूनाका होते हुए, बडा गणपति चौराहा तक पहुंचे।वहां से वे ई बाईक के माध्यम से राजबाडा पहुंचे और एमआईसी सदस्यो के साथ मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद महापौर भार्गव निगम मुख्यालय में आयोजित मेयर इन कॉउसिंल की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने एमआईसी सदस्यो के साथ ई बाइक के जरिए शहर के विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यो का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, नंदकिशोर पहाडियां, प्रियां डांगी, मनीष शर्मा मामा, पार्षद मुद्रा शास्त्री, रूपाली पेढारकर व अन्य उपस्थित थे।
पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया नो कार डे अभियान।
महापौर भार्गव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्रम में वायु प्रदुषण को कम करने के उददेश्य से शहर में नो कार डे अभियान चलाया गया। उन्होंने दावा किया कि प्रारंभिक तौर पर यह प्रयोग नागरिकों के सहयोग से सफल रहा है।आने वाले समय में माह में एक बार तथा वर्ष में 3 से 4 बार शहर में नो कार डे अभियान चलाया जाएगा। महापौर भार्गव ने नो कार डे अभियान को सफल बनाने वाले समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों, जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन, निगम प्रशासन,यातायात प्रशासन व अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी,कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।