स्वामी विवेकानंद की लगेगी प्रतिमा।
महापौर ने किया वार्ड 1 और सिरपुर तालाब का दौरा।
शेष रहे विकास कार्यों को एक माह में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड 1 और सिरपुर तालाब का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद महेश चौधरी, जोनल अधिकारी, सीएसआई एवं अन्य उपस्थित थे।
महापौर भार्गव ने निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 1 एवं सिरपुर तालाब क्षेत्र में अधूरे कार्यों और क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को 1 महीने के भीतर शेष रहे सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास स्थित संजीवनी क्लिनिक की गुणवत्ता की भी समीक्षा की, ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
सिरपुर तालाब पर बनेगा बटरफ्लाई पार्क।
सिरपुर तालाब के दौरे के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बटरफ्लाई पार्क और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।उन्होंने तालाब में पूजा सामग्री विसर्जन की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु तालाब के बाहर निर्मालय कुंड बनाने का आदेश भी जारी किया।
Related Posts
September 29, 2022 राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण के खिलाफ की जाएगी देशव्यापी हड़ताल
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसो. की केंद्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न।
एसो. के […]
February 18, 2023 बृहन्महाराष्ट्र मंडल, नई दिल्ली का वार्षिक अधिवेशन 24 फरवरी से इंदौर में होगा
इंदौर : महाराष्ट्र के बाहर निवास करने वाले मराठी भाषियों की केंद्रीय संस्था […]
February 7, 2023 स्व.ओंकारेश्वर तिवारी के नाम पर किया गया इंद्रपुरी उद्यान का नामकरण
लोकार्पण समारोह में रहवासियों ने लिया उद्यान के रखरखाव का संकल्प।
इंदौर : स्वच्छता […]
August 10, 2023 गर्भावस्था के दौरान बालक तेजी से संस्कार ग्रहण करता है..
गर्भस्थ शिशु को उत्तम संस्कार युक्त बातें सुनाएं..
मराठी भागवत कथा में बोले […]
October 11, 2020 राजेंद्रनगर राम मंदिर में की गई सत्यनारायण पूजा
इंदौर : सर्वजन कल्याणार्थ अधिक मास निमित्त सत्यनारायण पूजन राम मंदिर राजेन्द्र नगर में […]
February 17, 2024 सत्य, शुचिता, धर्म और कर्म हैं भारत के स्व निर्माण का आधार
स्व आधारित शिक्षा ही आर्थिक उन्नति का मार्ग।
देश विचारधारा नहीं आदर्शों से श्रेष्ठ […]
October 17, 2021 सेंट्रल जेल में मनाया गया नवरात्रि का पर्व, कैदियों ने बढ़चढ़ कर निभाई भागीदारी
इंदौर : इन दिनों सेंट्रल जेल का माहौल बदला- बदला सा है। जेल में सांस्कृतिक,संगीत,खेलकूद […]