इंदौर : सीएम शिवराज के निर्देश के बाद जिला प्रशासन को होलिका दहन की अनुमति देनी पड़ी। सीएम का ट्वीट वायरल होते ही कलेक्टर मनीष सिंह ने ताबड़तोड़ आदेश जारी करते हुए मुख्य मार्गों को छोड़कर गली- मोहल्लों में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में होलिका दहन की अनुमति दे दी।
अधिकतम 20 लोगों की मौजूदगी में होगा होलिका दहन।
कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार मुख्य मार्गों, चौराहों और मैदानों में होलिका दहन पूरीतरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल गली- मोहल्लों और कॉलोनियों में अधिकतम 20 लोगों की मौजूदगी में सांकेतिक रूप से होलिका दहन किया जा सकेगा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
शब ए बारात भी निकटतम कब्रिस्तान में मनायी जा सकेगी।
कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार शब ए बारात का पर्व भी निकटतम कब्रिस्तान में जाकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जा सकेगा। कब्रिस्तान में एक बार में 20 से अधिक लोग मौजूद नहीं रह सकेंगे।
दोनों पर्वों के मनाए जाने के दौरान जारी आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी क्षेत्रीय थाना प्रभारी, सीएसपी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और एसडीएम को सौंपी गई है।
Related Posts
March 3, 2021 आयुष्यमान भारत योजना के लिए जन जागरूकता रैली निकलेगी
इंदौर : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत […]
October 17, 2022 75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग यूनिट का प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 8 डिजिटल बैंकिंग यूनिट खोली।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने […]
August 10, 2024 सोशल मीडिया पर प्रेम प्रसंग में 50 फीसदी नाबालिग बालिकाओं ने छोड़ा घर
पुलिस की केस स्टडी में ये तथ्य हुआ उजागर।
18% को नहीं पता यह अपराध है।
इंदौर : […]
March 12, 2021 दो सौ के पार पहुंचा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, एक मरीज की मौत
इंदौर : जैसी की आशंका जताई जा रही थी, कोरोना संक्रमण लगातार नई ऊंचाई की ओर बढ़ता जा रहा […]
July 22, 2025 01 लाख की इनामी इंटरनेशनल चैस डे ट्रॉफी स्पर्धा में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले
मध्य प्रदेश से खेल रहे हैं 300 खिलाड़ी।
37 रेटेड तो 3 खिलाड़ी अमेरिका और नीदरलैंड से […]
January 25, 2025 पिपल्याहाना में 40 करोड़ रुपए मूल्य की शासकीय जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई
इंदौर : जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम […]
September 11, 2021 गुजरात के सीएम विजय रुपाणी का इस्तीफा, मांडविया हो सकते हैं नए सीएम
गांधीनगर : शनिवार को तेजी से घूमें घटनाक्रम के तहत गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने […]