इंदौर : आमतौर पर पुलिस के प्रति आम लोगों की धारणा अच्छी नहीं होती। लेकिन लॉक डाउन में पुलिस का सहयोगी चेहरा भी सामने आया। मानव सेवा के कई उदाहरण इंदौर पुलिस ने पेश किए। इसी कड़ी में सीएसपी बीएस परिहार ने मानव सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने एक आश्रम को 4 लाख रुपए की लागत से बनी आधुनिक एंबुलेंस को दान की है। उसमें ऑक्सीजन से लेकर हर जरूरी सुविधा उपलब्ध रहेगी। सीएसपी बीएस परिहार ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से कई लोग मौत के मुंह में चले गए। ऐसे में तीसरी लहर आती है तो उससे निपटने की तैयारी करना जरूरी है। उसी दिशा में उनका यह छोटा सा प्रयास है।
बता दें कि सीएसपी परिहार के पिता स्व. कामराज सिंह भी एक पुलिस अधिकारी थे। रिटायर होने के बाद वह मानव सेवा में जुट गए थे। सीएसपी परिहार ने रीवा के श्री दत्तात्रेय आश्रम में यह एंबुलेंस दान की है। सभी के लिए यह नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।
Related Posts
December 25, 2020 मंत्री उषा ठाकुर ने ग्रहण किया पर्यटन निगम के अध्यक्ष का पदभार
इंदौर : पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने म.प्र. राज्य पर्यटन विकास […]
February 17, 2023 सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों की प्रदेशव्यापी हड़ताल समाप्त
मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद वापस ली गई हड़ताल।
एम […]
September 23, 2021 अमेरिकी दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से किया स्वागत
वाशिगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। […]
August 14, 2021 सांसद लालवानी ने की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा, गांधी हॉल में हो सकेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
इंदौर : जिले में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किए जा रहे नवीकरण, रिट्रोफिटिंग एवं अन्य […]
April 17, 2024 कमलनाथ के दो अनमोल रतन मिगलानी और कक्कड़
छापों और जांच के अनुभवी।
कीर्ति राणा
कमलनाथ चाहे केंद्र में मंत्री रहे हों, […]
August 19, 2022 प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हो मप्र व इंदौर की ब्रांडिंग – सीएम शिवराज
प्रवासी भारतीय दिवस 2023 के संबंध में भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के मध्य साइन हुआ […]
March 1, 2021 सालों ने बीच चौराहे पर अपने जीजा की चाकुओं से गोदकर की हत्या, बहन को भगाकर ले जाने से थे नाराज
इंदौर : रविवार शाम शहर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। साले अपने जीजा को घर पर ले […]