इंदौर : आमतौर पर पुलिस के प्रति आम लोगों की धारणा अच्छी नहीं होती। लेकिन लॉक डाउन में पुलिस का सहयोगी चेहरा भी सामने आया। मानव सेवा के कई उदाहरण इंदौर पुलिस ने पेश किए। इसी कड़ी में सीएसपी बीएस परिहार ने मानव सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने एक आश्रम को 4 लाख रुपए की लागत से बनी आधुनिक एंबुलेंस को दान की है। उसमें ऑक्सीजन से लेकर हर जरूरी सुविधा उपलब्ध रहेगी। सीएसपी बीएस परिहार ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से कई लोग मौत के मुंह में चले गए। ऐसे में तीसरी लहर आती है तो उससे निपटने की तैयारी करना जरूरी है। उसी दिशा में उनका यह छोटा सा प्रयास है।
बता दें कि सीएसपी परिहार के पिता स्व. कामराज सिंह भी एक पुलिस अधिकारी थे। रिटायर होने के बाद वह मानव सेवा में जुट गए थे। सीएसपी परिहार ने रीवा के श्री दत्तात्रेय आश्रम में यह एंबुलेंस दान की है। सभी के लिए यह नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।
Related Posts
June 27, 2020 लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास था आपातकाल- हिंदुजा इंदौर : सामाजिक समरसता विभाग इंदौर संयोजक ईश्वर हिंदुजा ने शनिवार को बीजेपी कार्यालय से […]
July 17, 2020 नगर निगम के जन्म- मृत्यु पंजीयन कार्यालय का कर्मचारी निकला पॉजिटिव इंदौर : कोरोना संक्रमण ने नगर निगम मुख्यालय को फिर चपेट में ले लिया है। निगम के जन्म […]
March 19, 2019 प्रमोद सावंत ने संभाली गोवा की बागडौर पणजी: मनोहर पर्रिकर के शिष्य प्रमोद सावंत गोवा के नए सीएम बन गए हैं। उन्हें देर रात […]
March 21, 2020 विद्याधाम में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगाई गई रोक, चैत्र नवरात्रि में भी लागू रहेगा प्रतिबन्ध इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित श्री विद्याधाम परिसर आगामी सूचना तक श्रद्धालुओं के लिए बन्द […]
December 1, 2020 मिलावटी मिठाई, पनीर बनाने वाले डेयरी संचालकों पर होगी रासुका की कार्रवाई
इंदौर : सीएम शिवराज के निर्देश पर गुंडों और खनन माफिया के साथ मिलावटखोरों के खिलाफ भी […]
May 15, 2017 टल गए कमलनाथ, जून में होगा मप्र कांग्रेस का फैसला, राहुल गांधी आएंगे भोपाल भोपाल। कमलनाथ को मप्र की कमान का ऐलान टल गया है। अब यह फैसला जून में होगा। राहुल गांधी […]
October 18, 2024 परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति को खत्म करने आगे आएं युवा व प्रोफेशनल्स..
2047 के विकसित भारत के निर्माण में उद्यमी, इंटेलेक्चुअल्स और प्रोफेशनल्स सहयोगी बनें […]