इंदौर : होली- रंगपंचमी व शबे बारात जैसे त्योहारों को देखते हुए इंदौर पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश पर समूचे शहर में पुख्ता सुरक्षा इन्तजाम किए जाने के साथ संवेदनशील इलाकों में विशेष निगाह रखी जा रही है।
चंदन नगर क्षेत्र में किया पैदल मार्च।
इसी कड़ी में डीसीपी जोन-4, राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में गुरुवार को तपती दुपहरी में पुलिस जवानों के साथ एडिशनल डीसीपी डॉ प्रशांत चौबे, एसीपी बीपीएस परिहार ने चंदन नगर क्षेत्र में 6 किलोमीटर का पैदल मार्च किया।
दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ हुआ यह मार्च थाना चंदन नगर से प्रारंभ होकर चंदू वाला रोड, पावर हाउस ई सेक्टर, हनुमान मंदिर से सहयोग नगर, खेड़ापति हनुमान मंदिर, सनी गार्डन, सिरपुर माता मंदिर होते हुए चंदननगर चौराहा, थाना द्वारकापुरी के सेक्टर ए,बी, सी, डी, ऋषि पैलेस, थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र के अन्नपूर्णा चौराहा, फूटी कोठी चौराहा होते हुए पुनः थाना चंदननगर पर समाप्त हुआ।
पैदल मार्च में क्यूआरटी का पुलिस बल, थाना चंदननगर, द्वारकापुरी तथा अन्नपूर्णा का पुलिस बल एवं थाना प्रभारी सम्मिलित हुए।
Related Posts
April 23, 2024 उत्सवी स्वरूप में मनाया गया विश्व पुस्तक दिवस
आइएमए ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के साथ पुस्तक लेखक, छात्र और सदस्यों का आयोजित किया […]
April 1, 2020 हितग्राहियों के खाते में डाली गई साढ़े 5 सौ करोड़ से अधिक की राशि भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से विभिन्न […]
November 27, 2022 कांग्रेस ने बीजेपी के मप्र मीडिया प्रभारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में दर्ज कराई एफआईआर
भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने संबंधी वीडियो वायरल करने का […]
October 14, 2021 नवमी पर कन्याओं का तिलक कर कराया गया भोजन, भेंट की गई नकद राशि
इंदौर : नवरात्रि के पावन पर्व पर नवमी के दिन बाल हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा कन्या […]
February 19, 2020 शिवाजी जयंती पर निकली शोभायात्रा और वाहन रैली, किया गया नमन इंदौर : हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक और राष्ट्र के गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की 390वीं […]
March 14, 2021 हवाई यात्रा के दौरान मास्क पहनना होगा अनिवार्य, नई गाइडलाइन जारी
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने कोरोना के पुनः बढ़ रहे मामलों को देखते हुए हवाई यात्रा के […]
May 10, 2023 चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या
हीरानगर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में हत्या की दूसरी वारदात।
आपसी रंजिश में की गई […]