सीधी प्रकरण से जोड़कर जयस के लोकेश मुजाल्दा और पत्रकार अभिषेक ने की थी RSS के बारे में विद्वेषपूर्ण पोस्ट।
इंदौर : सीधी में हुए पेशाब काण्ड को कुछ लोग संघ से जोड़कर अनर्गल पोस्ट कर रहें हैं। संघ की छवि को धूमिल करने के लिए इस तरह की पोस्ट डाली जा रही है। ऐसे ही एक मामले में इंदौर में जयस नाम के संगठन से जुड़े लोकेश मुजाल्दा और खुद को पत्रकार बताने वाले अभिषेक के विरुद्ध एफ.आई.आर.दर्ज की गई है। दोनों ने संघ को सीधी कांड से जोड़ते हुए अत्यंत अनर्गल -भ्रामक -झूठी और समाज में विद्वेष फैलाने वाली पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से की थी।
प्रकरण दर्ज करवाने वाले सुरेन्द्र सिंह अलावा ने कहा कि मैं अभिभाषक हूँ और आदिवासी समाज से ही सम्बन्ध रखता हूँ। सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए जब मुझे यह पोस्ट दिखी तो मैं अशांत हो गया और मेरी भावनाए आहत हुई। मुझे लगा कि मेरी ही तरह कई लोगो की भावनाए इसके कारण आहत हो सकती हैं। इसलिए मैंने प्रकरण दर्ज़ करवाने हेतु आईदान दिया। सुरेन्द्र सिंह ने आवेदन में यह भी कहा कि जो मीम पोस्ट किया गया है,उसे षड्यंत्रपूर्वक जनेऊ पहनाई गई है, ताकि हिन्दुओ में अधिक वैमनस्य फैले। पुलिस आवेदन पर कार्रवाई करते हुए आईटी एक्ट के तहत दोनों संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बता दें कि लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी सीधी कांड को लेकर विद्वेषपूर्ण ट्वीट किया था। उनके खिलाफ भी भोपाल में प्रकरण दर्ज हुआ है।
Related Posts
June 6, 2021 संभागायुक्त के बतौर डॉ. शर्मा ने पूरा किया एक साल, कोरोना से निपटना रही सबसे बड़ी चुनौती
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा का इंदौर में बतौर संभागायुक्त एक वर्ष का कार्यकाल […]
March 27, 2022 रामकथा वह मंदाकिनी है, जिसमें डूबेंगे तो तर जाएंगे- दीदी मां ऋतम्भरा
अन्नपूर्णा आश्रम पर सात दिवसीय दिव्य रामकथा का मानस एवं कलश यात्रा के साथ […]
September 12, 2021 16 व 17 सितंबर को इंदौर प्रवास पर रहेंगे गडकरी, कई सौगातों का हो सकता है ऐलान
नई दिल्ली : केंद्रीय राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 16 और 17 सितंबर को इंदौर में […]
April 6, 2021 बीजेपी नेताओं ने किया मास्क वितरण, लोगों से खानपान की सामग्री घर ले जाकर खाने का किया आग्रह
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बीजेपी नेता अलग- अलग […]
August 20, 2021 श्रुति के साथ बीजेपी नेता मेनन ने लिए सात फेरे, इंदौर व मप्र से मेनन का रहा है गहरा नाता
नई दिल्ली : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सचिव 53 वर्षीय अरविंद मेनन शुक्रवार को […]
January 11, 2025 पार्षद कालरा के बेटे को निर्वस्त्र कर पिटाई के मामले का मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
पुलिस कमिश्नर से तलब की रिपोर्ट।
इंदौर : वार्ड क्रमांक 65 के भाजपा पार्षद कमलेश […]
July 30, 2023 इंदौर आकर पहले जानापाव जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह
भोपाल : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक बार फिर संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ है। मिली […]