इंदौर : नवलखा स्थित प्राणी संग्रहालय से पिंजरा तोड़ कर भागे तेंदुए का 24 घंटे से अधिक समय होने के बाद भी पता नहीं चल सका है। चिड़ियाघर में लगे सीसीटीवी में तेन्दुए नुमा आकृति दिखाई देने के बाद ये माना जा रहा है कि तेंदुआ चिड़ियाघर के अंदर ही है। इस बात के चलते आम लोगों का चिड़ियाघर में प्रवेश बंद कर दिया गया है। वह विभाग और चिड़ियाघर प्रशासन सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।
बुरहानपुर से लाया गया था तेंदुआ।
चिडियाघर प्रभारी डॉ. यादव के अनुसार 6 माह के तेंदुए को वन विभाग का अमला बुरहानपुर से पकड़ कर लाया था। वे तेंदुए के पिंजरे को बुधवार रात चिड़ियाघर में छोड़कर गए थे। चिडियाघर के कर्मचारी जब गुरुवार सुबह पिंजरे के समीप पहुंचे तो वह खाली था। उसकी जाली टूटी हुई थी। पहले ये आशंका जताई जा रही थी कि तेंदुआ बुरहानपुर से रेस्क्यू कर इंदौर लाते समय रास्ते में पिंजरा तोड़ कर फरार हो गया होगा पर सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उसके चिड़ियाघर में ही होने की प्रबल संभावना है। यही कारण है कि वन विभाग और चिड़ियाघर प्रशासन लगातार सर्चिंग में जुटे हैं, हालांकि अभी तक तेंदुए का सुराग नहीं मिला है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए जा रहे हैं।
Related Posts
January 19, 2022 बूथ विस्तारकों को कार्यशालाओं के जरिए दिया गया प्रशिक्षण
इंदौर : 20 जनवरी से 30 जनवरी तक प्रत्येक दिन 10 घंटे तक संगठनात्मक कार्य करने के लिए […]
May 17, 2025 भारतीय सेना के सम्मान में इंदौर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने वाले सैन्यवीरों को किया […]
November 10, 2022 बेहतर करने की गुंजाइश हर समय होती है, स्वच्छता में इंदौर के सर्वोच्च स्थान को रखेंगे बरकरार
स्मार्ट सिटी, मेट्रो, ट्रैफिक मैनेजमेंट, गुड गवर्नेंस, वायु गुणवत्ता पर करेंगे […]
November 21, 2022 उदयपुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध मौत
मृतकों में 4 बच्चे और उनके माता-पिता शामिल।
उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर जिले में एक […]
May 23, 2020 सावधान : मास्क नहीं पहना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना..! इंदौर : जिस तरह अभी नगर निगम कचरा फेंकने या थूकने पर स्पॉट फाइन वसूलता है, उसी तरह […]
June 4, 2021 देश में प्रतिदिन हो 1 करोड़ लोगों का टीकाकरण, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर की मांग
इंदौर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के फरमान पर देशभर के साथ इंदौर में भी शहर व जिला […]
April 10, 2022 श्रीराम जन्मोत्सव मेले का राम स्तुति, वंदना और आरती के साथ हुआ समापन
इंदौर : दशहरा मैदान पर चल रहे नौ दिवसीय "सबके राम" राम जन्म उत्सव मेले का समापन रविवार […]