इंदौर : कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सीहोर में चल रही कथा को कथित रूप से रोके जाने की खबरों पर सियासी रोटी सेंकी जाने लगी है। बुधवार को कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल और मनोज चावला ( आलोट ) सीहोर पहुंचे और पंडित मिश्रा से उनके आश्रम में मुलाकात कर प्रदेश की बीजेपी सरकार की कथित नाकामी पर माफी मांगी । उन्होंने पंडित मिश्रा के पवित्र आश्रम में बैठकर शिवराज सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी भगवान भोलेनाथ से की।
मप्र में पहली बार हुआ ऐसा अनर्थ।
विधायक संजय शुक्ला का आरोप है कि मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी विद्वान प्रवचनकार द्वारा व्यास पीठ पर आंसू बहाते हुए अपने आयोजन को निरस्त करने का ऐलान किया गया। शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की व्यवस्था संभालने में नाकामी के चलते हजारों शिव भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।
शुक्ला के मुताबिक पंडित मिश्रा ने कहा कि गलती आप लोगों ने या कांग्रेस ने नहीं की है । जिन लोगों ने शिव महिमा के आयोजन में बाधा डाली है वे लोग अपनी स्थिति को देखेंगे।
Related Posts
February 1, 2024 ईडी ने हेमंत सोरेन को किया गिरफ्तार
सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे अगले मुख्यमंत्री।
नई […]
December 11, 2022 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगा अखिल भारतीय वेद महोत्सव
अ.भा. वेद महोत्सव में चारों वेदों के दर्शन एवं पूजन के साथ यज्ञ कुंड एवं पात्रों की […]
April 11, 2020 दानदाता व सामाजिक संगठन बने देवदूत, जरूरतमंद लोगों के लिये दे रहें राशन और भोजन के पैकेट इंदौर : नगर निगम द्वारा अब तक इंदौर शहर के जरूरतमंद और गरीब परिवारों के घरों में राशन […]
July 1, 2021 गुलशन कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी की उम्रकैद की सजा बरकरार, सेशन से बरी हुए आरोपी को भी आजीवन कारावास
मुम्बई : गुलशन कुमार हत्या के मामले से जुड़ी याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुना […]
May 27, 2021 सामान्य स्थिति को ओर लौटने लगा इंदौर, नए संक्रमितों से तीन गुना मरीज हुए ठीक
इंदौर : किसी समय कोरोना संक्रमण की सुनामी से जूझ रहा इंदौर अब सामान्य स्थिति की ओर […]
May 4, 2022 इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मीठी ईद, शहर काजी ने अदा कराई मुख्य नमाज
इंदौर : मीठी ईद का पर्व इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों […]
October 13, 2020 कोरोना अपडेट: 418 नए संक्रमित मिले, 5 मरीजों की गई जान
इंदौर : कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट टेस्टिंग के अनुपात में 15 से 20 फीसदी के बीच दर्ज […]