इंदौर : दिग्विजयसिंह द्वारा आरएसएस के खिलाफ की गई बयानबाजी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है।
सुर्खियों में आने के लिए आरएसएस के खिलाफ बोलते है दिग्विजयसिंह।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोगों को पता है कि वे आरएसएस के खिलाफ बोलेंगे तो हो सकता है, उनका चेहरा मीडिया में आ जाएगा।
अप्रासंगिक हो गए हैं दिग्विजय सिंह।
वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जितने देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े होते हैं, जितना आतंकवाद को समर्थन करते हैं। उनकी देश विरोधी जो जमीन है, वह आरएसएस के कारण देश में खत्म हो गई है। अब उनके पास कुछ बचा नहीं है। कोई बिल नहीं है, जहां वह घुस जाएं। वह अप्रासंगिक हो गए हैं। देश में भी और प्रदेश में भी।
केवल देश हित के बारे में सोचता है आरएसएस।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है जो 24 घंटे हर सेकंड केवल देश के बारे में विचार करता है समाज के लिए काम करता है। ऐसे संगठन पर दिग्विजय सिंह जैसे लोग कोई बात करें तो, मैं ऐसा मानता हूं कि ऐसी बातों का जवाब भी नहीं देना चाहिए। आरएसएस पवित्र और देश की सेवा करने वाला संगठन है, इसलिए उसके बारे में दिग्विजय सिंह को कहने का कोई अधिकार नहीं है।
Related Posts
February 4, 2021 न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव का सम्मान कर दी गई भावभीनी विदाई
इंदौर : गुरुवार को महाधिवक्ता कार्यालय पर उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक […]
May 24, 2021 खंडवा के जनसंपर्क अधिकारी का निलंबन वापस, संभागायुक्त ने किया बहाल
इंदौर : खंडवा के जिला जनसम्पर्क अधिकारी बृजेन्द्र शर्मा को 24 घंटे में ही पुनः बहाल कर […]
August 7, 2021 दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर आए प्रभारी मंत्री मिश्रा, बीजेपी कार्यालय पर किया गया जोरदार स्वागत
इंदौर : मध्यप्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा दो दिवसीय […]
June 20, 2021 जिला टेबल टेनिस संगठन के आलोक खरे अध्यक्ष, नीलेश वेद सचिव चुने गए
इंदौर : स्थानीय अभय प्रशाल में संपन्न हुई इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन की साधारण सभा में […]
March 30, 2022 पिपलिया कुमार, निपानिया क्षेत्र की कॉलोनियों में हो रहा अवैध निर्माण, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
इंदौर : शहर के सबसे तेजी से विकसित हो रहै पिपलियाकुमार एवं निपानिया क्षेत्र की विभिन्न […]
September 7, 2021 राजवाड़ा चौक में बीजेपी नेता का अतिक्रमण हटाया गया
इंदौर : बरसों बाद निगम प्रशासन ने हिम्मत दिखाते हुए पूर्व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त […]
June 29, 2021 महँगाई के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
इन्दौर : बड़ा गणपति चौराहा पर बेकाबू महँगाई के खिलाफ इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विनय […]