इंदौर : बुल्ली बाई की ही तरह सुल्ली डील्स एप चर्चा में आने के बाद मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने एक युवक को इंदौर से गिरफ्तार किया है। उसे दिल्ली ले जाया गया है। पुलिस ने उसका लैपटॉप व मोबाइल भी बरामद किया है। इंदौर की न्यूयार्क सिटी टाउनशिप में रहने वाला ओंकारेश्वर ठाकुर नामक यह युवक और उसका परिवार मूल रूप से बिहार के दरभंगा का निवासी है। ओंकारेश्वर ने इंदौर के एक कॉलेज से बीसीए किया है।
ओंकारेश्वर है एप का मास्टरमाइंड..!
दिल्ली पुलिस का दावा है कि ओंकारेश्वर ही सुल्ली डील एप का मास्टरमाइंड है। उसी ने गिटहब पर सुल्ली डील्स नाम से कोड एप बनाया था। इस एप पर उसने एक समुदाय से जुड़ी महिलाओं के चित्र डालकर उनके चरित्र हनन का प्रयास किया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी ओंकारेश्वर, ट्विटर पर एक ट्रेड ग्रुप का सदस्य था।ग्रुप के सदस्यों ने सुल्ली डील्स एप की लिंक अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। बताया जाता है कि मामला उजागर होने के बाद आरोपी ओंकारेश्वर ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर दिए थे। दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर मामले से जुड़ी पूरी जानकारी ले रही है।
पिता ने बताया निर्दोष।
इधर आरोपी ओंकारेश्वर के पिता अखिलेश ठाकुर ने बेटे को निर्दोष बताया है। उनका दावा है कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। जल्दी ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
Related Posts
October 26, 2020 हँसदास मठ में की गई मां अन्नपूर्णा की महाआरती, कन्याओं का किया गया पूजन
इंदौर : बड़ा गणपति, पीलिया खाल स्थित हंसदासमठ पर महंत श्री रामचरणदास महाराज के […]
January 23, 2017 शराब की तरह प्रदेश में नहीं खुलेंगी भांग की नई दुकान प्रदेश में शराब की तरह भांग की भी नई दुकानें नहीं खुलेंगी। सरकार ने वित्तीय वर्ष […]
January 3, 2024 पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने नए आशियाने को नाम दिया ‘मामा का घर’
भांजियों और लाडली बहनाओं के साथ है शिवराज का मामा और भाई का रिश्ता।
बहनों के समक्ष […]
January 16, 2017 आधार होने पर रजिस्ट्री के समय गवाह की जरूरत नहीं होगी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए आधार नंबर देने पर गवाहों की जरूरत नहीं पड़ेगी पंजीयन विभाग […]
March 11, 2022 ‘द कश्मीर फाइल्स’ के जरिए लोगों ने महसूस किया कश्मीरी पंडितों का दर्द
इंदौर : कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का […]
September 28, 2020 एरोड्रम पुलिस ने डेढ़ वर्ष पूर्व हुए अंधे कत्ल का किया खुलासा, दोस्तों ने ही दिया था वारदात को अंजाम
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में 2 अप्रैल 2019 को हुए अंधे कत्ल का करीब डेढ़ साल बाद […]
January 22, 2018 पद्मावत को लेकर इंदौर में हुआ ऐसा हंगामा पद्मावत की रिलीज डेट नजदीक, करणी सेना का विरोध जारी, बायपास पर लगा जाम।
इंदौर। […]