इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पलिंग की तादाद तो बढा दी है लेकिन उसके अनुपात में टेस्टिंग क्षमता नहीं बढ़ाई है।नतीजे में पेंडिंग सैम्पल्स की संख्या फिर बढ़ने लगी है। अकेले शुक्रवार को ही 737 सैम्पल पेंडिंग रह गए। गुरुवार को 307 सैम्पल पेंडिंग थे। याने दो दिनों में ही 1044 सैम्पल पेंडिंग हो गए हैं। शुक्रवार को भी संक्रमित मामलों की संख्या सौ के पार रही।
120 नए संक्रमित पाए गए।
शुक्रवार 31 जुलाई को 2634 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। 1897 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 1763 निगेटिव पाए गए जबकि 120 पॉजिटिव मिले। 6 रिपीट पॉजिटिव निकले और 8 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए। याने टेस्टिंग के साढ़े छह फीसदी से ज्यादा संक्रमित पाए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 138076 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 7448 संक्रमित पाए गए।
1 और मरीज की मौत…
शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई।इसे मिलाकर अब तक कुल 312 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। मृत्यु दर की बात की जाए तो वह 4 फीसदी से ऊपर बनीं हुई है।
2 हजार के ऊपर पहुंची भर्ती मरीजों की संख्या।
शुक्रवार को मिले नए संक्रमितों के साथ कोविड अस्पतालों में भर्ती कोरोना के मरीजों की तादाद 2060 तक पहुंच गई है जो बढ़ते खतरे का संकेत है। शुक्रवार को 40 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए। इसके साथ कुल 5076 मरीज अब तक कोरोना संक्रमण से उबर कर ठीक हो चुके हैं।
Related Posts
May 2, 2024 लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगी डॉक विभाग की लघु फिल्म
डेढ़ मिनट की इस लघु फिल्म की एक समारोह में की गई लॉन्चिंग।
इंदौर : लोकसभा चुनाव के […]
February 17, 2021 इंदौर प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वसंत पंचमी का पर्व, कलमकारों के साथ शहर के विशिष्टजनों ने भी की शिरकत
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित विद्या की देवी मां सरस्वती के मंदिर में बसंत पंचमी […]
January 16, 2021 सीएम शिवराज सिंगरौली से करेंगे कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत, पीएम मोदी हैल्थवर्कर्स से करेंगे संवाद
भोपाल : कोरोना वैक्सिनेशन का काउंट डाउन शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री […]
June 6, 2017 किसानों की आड़ में राजनीति करने वालों के खिलाफ दर्ज केस वापस नहीं होंगेः गृहमंत्री भोपाल। मध्यप्रदेश में 1 जून से हो रही किसानों की हड़ताल राजनीतिक रूप लेती जा रही है। […]
March 2, 2024 मेट्रो रूट में बदलाव की उठी मांग
बंगाली चौराहे से आगे बढ़ाकर पिपल्याहाना चौराहे से स्कीम नंबर 140, एमवायएच होते हुए बस […]
July 10, 2021 जल सप्लाई को ठेके पर दिए जाने का शहर कांग्रेस ने किया विरोध, निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : शहर कांग्रेस ने निगमायुक्त प्रतिभा पाल को पानी की टंकियों के मेंटेनेंस का […]
August 15, 2023 न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
इंदौर : आजादी की 77 वी वर्षगांठ पूरे इंदौर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिले के […]