गुरुवार को विधि विधान के साथ किया गृह प्रवेश।
यहीं क्षेत्र क्रमांक एक के लोगों से मुलाकात कर करेंगे समस्याओं का निराकरण।
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय अब क्षेत्र क्रमांक एक के निवासी भी हो गए है। उन्होंने संगम नगर स्कीम नंबर 51 में मकान नं. 255 को अपना आशियाना बनाया है। मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को उन्होंने इस नए आशियानें में आधिकारिक तौर पर गृह प्रवेश किया। इसी मकान से उनका कार्यालय भी संचालित किया जाएगा। यहां बैठकर वे क्षेत्र क्रमांक एक की जनता से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करेंगे। मकान के बाहर भगवा कलर की नेम प्लेट भी लगाई गई है, जिस पर कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय का नाम अंकित किया गया है। शुभारंभ के अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय ने शहर के तमाम पत्रकारों को प्रीतिभोज के लिए आमंत्रित किया। यहां सभी पत्रकारों के साथ विजयवर्गीय ने पारिवारिक माहौल में चर्चा की। इस दौरान तमाम पत्रकारों का कैलाश विजयवर्गीय ने अपने हाथों से बर्फी खिलाकर मुंह मीठा करवाया।
Related Posts
July 18, 2021 कोरोना से अपने परिजनों को खोने वाले बच्चों की मदद को आगे आए सांसद लालवानी, 235 बच्चों को सौंपे स्कूल फीस के चेक
इंदौर : कोरोना की विभीषिका को हम सभी ने अपनी आंखों से देखा और महसूस किया है। कोरोना के […]
October 7, 2023 एमआर-11 के एबी रोड से बायपास तक के हिस्से में होगा सड़क निर्माण
संचालक मण्डल की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय।
इन्दौर : आईडीए संचालक मण्डल की […]
February 4, 2024 केट के पास खाली मैदान में बम मिलने से मची सनसनी
बम डिस्पोजल टीम के साथ पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी।
इंदौर : शहर के केट रोड पर चित्रकूट नगर […]
November 30, 2023 एचआईवी एड्स को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
एचआईवी एड्स से जुड़े पहलुओं, उपचार की आधुनिक विधियां और कानूनी प्रावधानों पर डाला गया […]
September 2, 2024 229 वी पुण्यतिथि पर देवी अहिल्याबाई की धूमधाम से निकली पालकी यात्रा
इंदौर : लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 229 वी पुण्यतिथि आस्था और श्रद्धाभाव के साथ मनाई […]
August 16, 2021 आजादी के अमृत महोत्सव पर की गई भारत माता की आरती, देशभक्ति गीतों ने बांधा समां
इंदौर : आजादी का अमृत महोत्सव , 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ राजेन्द्र नगर […]
July 15, 2023 40 दिन बाद चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान- 3
पीएम मोदी सहित तमाम राजनेताओं ने इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई।
तिरुपति : चंद्रयान-3 […]