राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपियों से जब्त किए लूटे गए तीन मोबाइल, एक स्कूटी भी की गई जब्त।
इंदौर : मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरे, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की गिरफ्त में आए हैं।आरोपियों से पूछताछ में दो अन्य मोबाइल लूट की वारदात का भी खुलासा हुआ है। आरोपी सुनसान इलाकों में राहगीरो से मोबाइल छीनकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सिलिकॉन सिटी के आगे बायपास की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बिना नंबर की महरून कलर की डेस्टिनी स्कूटी के सांथ पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम नाना उर्फ नरेन्द्र निवासी अहीरखेडी और सुरेश उर्फ गब्बर निवासी विदुर नगर होना बताया। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन एक वनप्लस, एक रियलमी एवं एक आईफोन बरामद हुए, जो उन्होंने विभिन्न स्थानों पर राहगीरों से लूटना कबूल किया।
दोनों आरोपी शातिर आदतन अपराधी हैं। आरोपी सुरेश उर्फ गब्बर के विरुद्ध लूट, एनडीपीएस एक्ट आदि के 4 अपराध थाना राजेंद्र नगर पर पूर्व से पंजीबद्ध हैं। आरोपी नाना उर्फ नरेंद्र के विरुद्ध लूट,मारपीट,आर्म्स एक्ट आदि के 6 अपराध पूर्व के पंजीबद्ध है।आरोपियो को गिरफ्तार कर अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
June 12, 2025 विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत
बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे रूपाणी।
अहमदाबाद : एयर इंडिया के लंदन जा रहे विमान के […]
April 25, 2018 नाबालिक से रेप के आरोप में आशाराम को हुई, उम्र कैद यौन शोषण केस में कोर्ट ने आज आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई। मामले में बाकी दो दोषियों […]
July 19, 2024 नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को 04 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : घर में घुसकर अवयस्क बालिका के साथ छेडछाड करने वाले आरोपी को अदालत ने 04 वर्ष […]
April 7, 2022 कोरोना व कांग्रेस दोनों अस्ताचल की ओर, 2023 में दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार- मिश्रा
कोरोना और कांग्रेस दोनों अस्ताचल की ओर है। सन्यास की उम्र में कमलनाथ सेहरा बांधने चले […]
November 5, 2022 सोशल मीडिया पर चाकू लहराना पड़ा महंगा, कलेक्टर ने लगाई रासुका
चाकू के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अपराधी जाबिर रासुका में […]
December 1, 2021 कपड़े पर जीएसटी में बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारी लामबंद, पीएम मोदी को भेजेंगे 1 लाख पोस्टकार्ड
इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा कपड़े पर 12 फीसदी जीएसटी लागू करने से पूरे देश के कपड़ा […]
November 30, 2021 एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
इंदौर : एजुकेशन विंग ट्रैफिक पुलिस इन्दौर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल […]