महू : तहसील मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खेड़ी सीहोर में गांव के ही एक पब्लिक स्कूल के शिक्षक ने शर्मसार करने वाली हरकत कर दी। उसका खामियाजा भी उसे भुगतना पड़ा। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की, आधा सिर मुंड कर गांव में जुलूस निकाला और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
अपने स्कूल की ही छात्रा को थमा दिया प्रेम पत्र।
दरअसल मामला ये था कि स्कूल के शिक्षक ने स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा को ज़बरदस्ती प्रेम पत्र थमाते हुए फोन पर बात करने का दबाव बनाया। नही मिलने पर छात्रा के माता पिता को तांत्रिक क्रिया से जान से मारने की धौंस दी। डरी सहमी छात्रा ने पूरा मामला अपने माता-पिता को बताया।इस पर माता पिता स्कूल पहुंचे और शिक्षक को उसकी हरकत पर फटकार लगाई। उसी दौरान ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले तो शिक्षक की जमकर पिटाई की और उसका मुंडन कर गांव में घुमाया। घटना की सूचना मिलने पर थाना मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी स्कूल शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
April 18, 2024 वायनाड में कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेके : मालू
कांग्रेस मुस्लिम लीग बन रही है।
इंदौर : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल […]
January 14, 2024 अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में चेन लूट की वारदात करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे, पुलिस थाना अन्नपूर्णा […]
June 30, 2022 हर वार्ड में खोलेंगे महापौर कार्यालय, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान – शुक्ला
नागरिकों को नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा, निगम उनके वार्ड में आएगी।
इंदौर : कांग्रेस के […]
November 6, 2021 गीता भवन में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव,प्रभु श्रीराम और श्रीनाथजी को अर्पित किए गए 56 भोग
इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर दीपावली महोत्सव के तहत गीता भवन परिसर स्थित […]
November 26, 2023 कार्तिक पूर्णिमा पर वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में मनाया जाएगा दीपोत्सव
हजारो दीपों में होंगे प्रभु वेंकटेश के मनोहरी दर्शन।
इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश […]
January 18, 2020 अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मुंबई : अभिनेत्री शबाना आजमी (69) शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। […]
July 21, 2019 23 जुलाई से होगी पुण्य कलश तप आराधना इंदौर: रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान के तहत 23 जुलाई से […]