13 अक्टूबर को रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित होगा यह कार्यक्रम।
इंदौर : त्योहारों के शुभ अवसर पर, इंदौर के डॉक्टर्स की संगीत संस्था स्पंदन एक अनूठा कार्यक्रम लेकर आ रही है। “सुरीले सवाल” नामक इस कार्यक्रम में सभी गीत एक प्रश्न के रूप में प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसका उत्तर भी संगीत के माध्यम से दिया जाएगा।
यह कार्यक्रम रविवार, 13 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे रवींद्र नाट्यगृह, इंदौर में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मलेशिया से डॉक्टर राजेन्द्र चौबे और बड़ौदा से डॉक्टर रूचि शाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इंदौर के कई प्रतिभाशाली डॉक्टर – संगीतकार इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे, जिनमें डॉ. प्रमोद नीमा, डॉ. हेमंत मंडोवरा, डॉ. पिनाक भटनागर, डॉ. मून जैन, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. अमित वर्मा, डॉ.अतुल भट्ट और डॉ. निकिता भटनागर शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय लौंढे करेंगे।
स्पंदन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. मनोज भटनागर ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी संगीत प्रेमियों के लिए खुला है। इस अनूठे कार्यक्रम के माध्यम से डॉक्टर्स न केवल अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे बल्कि संगीत के माध्यम से एक संदेश भी देंगे।
Related Posts
September 29, 2019 4 गुना बढ़ गई है दिल के मरीजों की संख्या- डॉ. राव इंदौर : दिल (हार्ट) हमारे शरीर का वो अंग है जो जिंदगी के सफर को बनाए रखता है। ये नासाज […]
September 24, 2023 वार्ड 56 में मनाए जा रहे गणेशोत्सव में विधायक विजयवर्गीय ने की शिरकत
इंदौर : विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा क्षेत्र क्र.3 के वार्ड 56 के […]
August 27, 2020 सिलावट का पलटवार, मर्यादा में रहे पटवारी.. इंदौर : एक दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए ब्लैकमेलर शब्द का इस्तेमाल करने वाले […]
August 4, 2020 AppCoins Price Prediction up to $0 012029 by 2025 APPC Forecast 2023 2030 Investors who recognized the potential of AppCoins early on have witnessed remarkable […]
August 26, 2023 बीजेपी सरकार ने मप्र को बनाया बीमारू से बेमिसाल राज्य..
सांसद लालवानी ने पेश किया बीजेपी सरकार का बीते 20 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड।
भाजपा […]
May 22, 2020 ग्रीन जोन में ही खोले जाएंगे सैलून और पार्लर, दिशा- निर्देशों का करना होगा पालन भोपाल : प्रदेश में कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए रखते हुए हेयर कटिंग सैलून और […]
May 21, 2020 गोपी नेमा ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, बिजली बिलों को लेकर आम उपभोक्ताओं को राहत देने का किया अनुरोध इंदौर : बीजेपी के पूर्व नगर अध्यक्ष गोपी नेमा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मार्च, अप्रैल […]