इंदौर: महापौर मालिनी गौड़ ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए फण्ड नहीं दिया जा रहा है। महापौर मालिनी गौड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से पैसा बराबर मिल रहा है पर कमलनाथ सरकार फण्ड रिलीज नहीं कर रही है। इससे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विकास कार्य प्रभावित होंगे। महापौर ने कहा कि वे जल्द ही इस सिलसिले में नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह और सीएम कमलनाथ से मुलाकात करेंगी।
मर्यादा में रहें कांग्रेसी ।
महापौर मालिनी गौड़ निगम परिषद में नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख अलीम और कांग्रेस पार्षदों पर भी जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षदों के व्यवहार प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद अमर्यादित हो गया है। महापौर ने याद दिलाया कि नगर निगम में अभी भी बीजेपी की सत्ता है। कांग्रेस पार्षदों को अनुशासन में रहते हुए मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।
Related Posts
March 10, 2024 लोक अदालत में 12 सौ से अधिक लंबित ई – नोटिस का निराकरण
इंदौर : जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 1266 लम्बित ई-नोटिसों का निराकरण […]
July 27, 2019 अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए नया विधेयक लाएगी सरकार- जयवर्द्धन इंदौर: मप्र में एक ही शेर है और वो हैं सीएम कमलनाथ। बीजेपी के दो विधायकों का समर्थन लेकर […]
October 29, 2020 साई बाबा के भण्डारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी
श्री साईं बाबा की 102 वी पुण्यतिथि पर महू स्थित बिच्छू दास बगीचे में लगातार चल रहे […]
January 3, 2024 महापौर पुष्यमित्र भार्गव के जन्मदिन पर संतों को भेंट किए गए कंबल
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बिजासन रोड स्थित प्राचीन […]
March 2, 2025 इंदौर के 15 स्टार्टअप्स को मिलेगा 05 करोड़ का अनुदान
आईआईटी इंदौर में 15 हेल्थकेयर स्टार्टअप्स को मदद।
स्टार्टअप्स के लिए लाई गई दृष्टि […]
February 8, 2022 सूने मकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर बदमाश पकड़े गए, टीवी, लैपटॉप बरामद
इंदौर : घर में घुसकर चोरी करने वाले 02 शातिर बदमाश, क्राइम ब्रांच एवं थाना एरोड्रम की […]
July 17, 2020 सुमित्रा देवी ने ली बीजेपी की सदस्यता, शिवराज बोले कांग्रेस डूबता जहाज..! भोपाल : नेपानगर से विधायक सुमित्रा देवी ने विधानसभा की सदस्यता के साथ कांग्रेस से भी […]