इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी द्वारा संपादित पुस्तक, “बुक ऑफ वर्ल्ड कप क्रिकेट टी-20 , 2007 टू 2021” का निवास कार्यालय पर विमोचन किया। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भोपाल रीजन के चीफ जनरल मैनेजर विनोद कुमार मिश्रा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने सुशील दोषी को पुस्तक के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप जैसे व्यक्तित्व प्रदेश का गौरव हैं। मुख्यमंत्री ने श्री दोषी को अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। विमोचित् पुस्तक में वर्ल्ड कप क्रिकेट से संबंधित विस्तृत सांख्यिकी जानकारियां दी गई हैं। पुस्तक का आमुख अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय क्रिकेटर करसन घावरी द्वारा लिखा गया है। पुस्तक में क्रिकेट पर 9 आलेख हैं जिनमें क्रिकेट क्रिकेट ग्राउंड की विभिन्न फील्ड पोजीशंस का विवरण दिया गया है पुस्तक में 16 विश्व विख्यात क्रिकेट खिलाड़ियों के रंगीन छायाचित्र भी हैं।
Related Posts
August 5, 2023 प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवासों की अब निगम मुख्यालय में ही हो सकेगी रजिस्ट्री
निगम परिसर में स्थापित उप पंजीयक कार्यालय (कैंप कार्यालय)का महापौर ने किया […]
January 5, 2023 अब केवल शनिवार और रविवार को ही चलेगी हेरिटेज ट्रेन
इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्बेडकर नगर से कालाकुंड के मध्य संचालित की जा […]
July 12, 2020 शहर में पुनः लॉक डाउन के पक्ष में नहीं हैं विजयवर्गीय और मोघे..,! इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि शहर में पुनः लॉकडाउन […]
December 16, 2022 स्वर्ण रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले बाबा रणजीत हनुमान
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और मंत्री तुलसी सिलावट ने की प्रभात फेरी की अगुआई।
बाबा […]
October 4, 2022 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने परिवार के साथ किया कन्या पूजन
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान और परिवार […]
May 31, 2021 साढ़े 5 फ़ीसदी रह गई संक्रमण दर, चार सौ से कम मिले नए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब काफी कम हो गया है। संक्रमित मामलों की तादाद कम होती […]
September 28, 2022 चुनावी मोड में बीजेपी, नड्डा ने बुलाई प्रदेश प्रभारियों की बैठक
नई दिल्ली : भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी प्रदेशों […]