न्यूजीलैंड को तीसरे अंतिम वन डे में 90 रन से हराकर किया क्लीन स्वीप।
आईसीसी वन डे रैंकिंग में भारतीय टीम पहुंची नंबर वन पर।
टी – 20 में रैंकिंग में पहले से नंबर वन है भारत।
इंदौर : भारत ने वन डे सीरीज के तीसरे और आखरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया। स्थानीय होलकर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की पारी 42वें ओवर में 295 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक जड़े। भारत की वन डे में लगातार यह सातवी जीत है।
स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर में टीम इंडिया भी बनीं नंबर वन।
सबसे अहम बात ये रही कि स्वच्छता में नंबर वन इंदौर शहर में इस जीत के साथ ही भारत की टीम भी आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बन गई है। तीन मैचों की इस सीरीज की शुरुआत में न्यूजीलैंड रैंकिंग में नंबर वन था।
भारत ने किया क्लीन स्वीप।
बता दें कि भारत ने तीन मैचों की इस सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया। भारत ने पहला मैच 12 रन से, दूसरा मैच 8 विकेट से और तीसरा मैच 90 रन से जीता। भारत के अब 114 रेटिंग पॉइंट हैं। 111 रेटिंग पॉइंट के साथ न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर पहुंच गया है। टी- 20 में भारत पहले ही टॉप पर है। टेस्ट में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर है। अगले महीने बॉर्डर गावस्कर सीरीज है। उसमें भारत के पास टेस्ट में भी दुनिया की नंबर एक टीम बनने का मौका होगा।
Related Posts
March 12, 2024 30 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का मंत्री विजयवर्गीय ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण
80 नए स्वच्छता वाहन, 4 चलित दीनदयाल रसोई वाहन और 6 मोक्ष रथ का भी किया लोकार्पण।
हम […]
March 1, 2023 एयरपोर्ट से होगी मेट्रो स्टेशन की कनेक्टिविटी
एयरपोर्ट से दो सौ मीटर की दूरी पर बनेगा मेट्रो स्टेशन
सांसद लालवानी ने एयरपोर्ट […]
April 25, 2024 सफाई मित्रों और इंदौर की जनता से अपने गैर जिम्मेदाराना बयान के लिए माफी मांगे सिंघार
महापौर पुष्यमित्र भार्गव की कांग्रेस नेता उमंग सिंघार को चेतावनी।
देश में कांग्रेस […]
November 28, 2021 कोरोना के नए म्यूटेंट ने बढ़ाई चिंता, सीएम शिवराज ने जरूरी व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के दिए निर्देश, 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे स्कूल
भोपाल : दक्षिण अफ़्रीका में कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट मिलने और प्रतिबन्ध हटाने के बाद […]
October 17, 2022 तीसरे और अंतिम दिन जत्रा में हजारों लोग पहुंचे,जमकर की खरीददारी,लिया व्यंजनों का स्वाद
आयोजक संस्था और स्वच्छता प्रेमी जनता ने पेश की जीरो वेस्ट जत्रा की अनूठी मिसाल।
अगले […]
June 10, 2019 बीजेपी के इशारे पर कतिपय तत्व कर रहे बिजली सप्लाय में गड़बड़ी- ऊर्जा मंत्री इंदौर: मप्र में बिजली की कोई कमीं नहीं है। कहीं भी अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है। […]
April 16, 2022 समाज के प्रति उत्तरदायित्व और संयम सिखाती है भारत की पत्रकारिता
बलदेव भाई शर्मा को लाइफ टाइम अवार्ड के साथ 5 मीडिया शिक्षकों का सम्मान।
मीडिया […]