महापौर पुष्यमित्र भार्गव की कांग्रेस नेता उमंग सिंघार को चेतावनी।
देश में कांग्रेस को लेकर जानता के बीच नही कोई उमंग-महापौर।
उमंग सिंघार का बयान विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण- महापौर।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस के नेता उमंग सिंघार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो इंदौर की जानता का और सफ़ाई मित्रों का अपमान न करें और जो अपमान उन्होंने किया है उसके लिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगे।
दरअसल, इंदौर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कहा कि सफाई में आप सबसे ज्यादा नंबर लाते हैं, लेकिन ये आते कैसे हैं, आप भी जानते हैं। इस बयान के बाद इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सिंघार के साथ समूची कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सिंघार का बयान विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण है, जो वो इंदौर की स्वच्छता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।वे स्वच्छता कर्मियों की मेहनत पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। यह इंदौर का नहीं बल्कि इंदौर वसियों का अपमान है और इसका जवाब इंदौर की जानता ज़रूर देगी,
कांग्रेस जो थोड़ी बहुत बची है उसकी भी सफ़ाई कर के।
माफी मांगे सिंघार।
महापौर ने सख़्त लहजे में सिंघार को चेतावनी दी है कि वो सार्वजनिक रूप से इस बयान पर सफाई मित्रो और इंदौर की जनता से माफ़ी माँगे।
Related Posts
March 17, 2021 हाईकोर्ट ने की अभिनव पहल, भूमाफिया को जेल से बाहर लाकर पीड़ितों के पक्ष में रजिस्ट्री करवाने का दिया आदेश
इंदौर : भू माफियाओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अब अदालत भी अनुकरणीय पहल कर रही है। […]
March 29, 2023 मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करनेवाले फूफा को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : 8 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले फूफा को अदालत ने 20 वर्ष के सश्रम […]
April 26, 2025 05 जून को दक्षिण दर्शन यात्रा पर रवाना होगी आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
रामेश्वर, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय स्थलों का तीर्थयात्रियों को […]
November 23, 2022 शिवपुराण कथा के पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्तों ने की शिरकत
इंदौर: विधायक संजय शुक्ला के सौजन्य से वीआयपी रोड, किला मैदान के समीप स्थित दलालबाग में […]
September 1, 2024 पाश्चात्य संस्कृति ने भारतीय जीवन दर्शन का सबसे ज्यादा अहित किया..
भारतीय माटी के गीत पूरे लोक में भारत के आलोक के प्रतीक - मालिनी अवस्थी।
इंदौर : पद्म […]
March 2, 2024 फर्जी लूट की घटना का रावजी बाजार पुलिस ने किया खुलासा
पत्नी के साथ मिलकर कर्ज चुकाने के लिए सेठ के रुपए हड़पने की रची थी साजिश।
सेठ के […]
March 1, 2021 मानव मन की दुविधाओं से बाहर निकलने का रास्ता बताते हैं सन्त कबीर…
कबीर गायन और प्रकृति यात्रा पर चर्चा आयोजित।
इन्दौर : इन्दौर में कबीर की […]