इंदौर : कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। अब तक टेस्टिंग के तीन फीसदी से कम मामले संक्रमित मिल रहे थे पर बीते दो दिन से ये ग्राफ बढ़ गया है। सोमवार को तो टेस्टिंग के साढ़े तीन फीसदी मामले पॉजिटिव निकले। उधर कोरोना से मौतों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है।
54 नए मरीज मिले…
सोमवार के जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके मुताबिक 1087 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। लंबित सैम्पल्स के साथ 1588 सैम्पलों की जांच की गई। 1528 सैम्पल निगेटिव और 54 पॉजिटिव पाए गए। 6 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक कि स्थिति की बात करें तो 74 हजार 389 सैम्पलों की जांच की गई। 4427 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। इनमें से करीब 76 फीसदी रिकवर होकर घर लौट गए हैं।
2 और मरीजों की सांसों ने छोड़ा उनका साथ।
सोमवार को 2 और मरीजों ने कोरोना संक्रमण के चलते इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 203 मरीजों की मौत कोरोना से हो गई है।
43 मरीजों ने दी कोरोना को शिकस्त।
सोमवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 43 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक कुल 3278 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। 946 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
January 15, 2024 डीजे संचालकों ने की ध्वनि नियंत्रण के नियमों में ढील देने की मांग
कड़े नियमों से डीजे बजाना हुआ नामुमकिन।
डीजे के लिए ध्वनि नियंत्रण नियम में 110 […]
May 9, 2022 अच्छी आवाज और भाषा पर पकड़ बेहतर करियर का माध्यम बन सकते हैं- शर्मा
इंदौर। अगर आपके पास बेहतरीन आवाज है, उच्चारण स्पष्ट है, भाषा पर पकड़ है,और आप उसका सही […]
March 20, 2021 सेंट्रल जेल में शुरू हुआ कैदियों का टीकाकरण, पहले दिन तीन सौ कैदियों को लगाया गया टीका
इंदौर : कोरोना की चेन तोड़ने के लिए किए जा रहे टीकाकरण के तहत अब इंदौर की सेन्ट्रल जेल […]
January 21, 2024 इंदौर के सभी जनप्रतिनिधि अगले 10 दिनों में अपने घरों में लगाएंगे सोलर सिस्टम
इंदौर शहर को सोलर सिटी बनाने के संबंध में बुलाई गई बैठक।
प्रथम चरण में प्रत्येक जोन […]
May 21, 2020 दिगम्बर जैन समाज ने पुलिसकर्मियों को किया होमियोपैथी दवाई का वितरण इंदौर : कोरोना से बचाव के लिए आयुर्वेदिक और होमियोपैथी जैसी चिकित्सा पद्धतियां कारगर […]
July 25, 2023 आठ दिव्यांगों को कलेक्टर ने उपलब्ध कराई रेट्रो फिटिंग स्कूटी
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने अन्य आवेदकों को भी उनकी जरूरत के अनुसार मदद।
जरूरतमंद […]
February 18, 2024 डॉ.अर्पण जैन की पुस्तक ‘हिंदी विमर्श’ का दिल्ली पुस्तक मेले में लोकार्पण
इन्दौर : हिन्दी भाषा के लिए सतत कार्यरत इंदौर के लेखक डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' की पुस्तक […]