इंदौर : शराब कारोबारी अर्जुन ठाकुर को गोली मारकर फरार हुए आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। इसी के साथ उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी भी कर ली गई है।
घोषित किया इनाम।
पुलिस ने गोलीकांड के मामले में हेमू ठाकुर, चिंटू ठाकुर व उनके साथी गैंगस्टर सतीश भाऊ सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। तीनों प्रमुख आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीमें उनकी धरपकड़ के लिए रवाना की गई हैं।
अवैध निर्माण तोड़ने के लिए नगर निगम को लिखा पत्र।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर निगम को पत्र लिखकर आरोपी चिंटू ठाकुर, हेमू ठाकुर व गैंगस्टर सतीश भाऊ के शहर स्थित अवैध निर्माणों को नेस्तनाबूद करने का आग्रह किया गया है।
पर्दे के पीछे हैं सिंडिकेट के बड़े नाम।
बताया जाता है कि पूरी प्लानिंग के पीछे शराब सिंडिकेट के दो बड़े नाम भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस उनके नामों का खुलासा नहीं कर रही है। घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है ताकि समूचा घटनाक्रम सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द उसके शिकंजे में होंगे।
Related Posts
January 23, 2022 मातृभाषा उन्नयन संस्थान के ऑनलाइन कवि सम्मेलन में देशभर के रचनाकारों ने किया काव्यपाठ
इन्दौर : कोरोना के कारण कार्यक्रमों में सीमित उपस्थिति के चलते मातृभाषा उन्नयन संस्थान […]
June 19, 2021 बीजेपी ने संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए तय किए प्रभारी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित 21 […]
November 26, 2021 राष्ट्र चिंतन वैचारिक संगोष्ठी में भाग लेने इंदौर आएंगे पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ,वर्तमान परिदृश्य में राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर रखेंगे विचार
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्र चिंतन वैचारिक महाकुम्भ के नाम से […]
January 3, 2023 मालवा मिल क्षेत्र में 5 जनवरी को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
इंदौर : मध्यप्रदेश प्रगतिशील बैरवा समाज द्वारा 05 जनवरी 2023 को लाल बहादुर शास्त्री […]
December 10, 2019 प्रजापति कुम्भकार समाज का परिचय सम्मेलन 22 दिसंबर को इंदौर : अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार समाज का युवक- युवती परिचय सम्मेलन 22 दिसंबर को […]
September 6, 2022 पोषण आहार वितरण में दो हजार करोड़ से अधिक का घोटाला, इस्तीफा दें सीएम चौहान – पटवारी
महालेखाकार की रिपोर्ट के मुताबिक हर स्तर परबड़े पैमाने पर घोटाला हुआ।
महालेखाकार ने […]
June 25, 2020 कम नहीं हो पा रही कोरोना मृत्यु दर, 4 और मरीजों का जिंदगी से छूटा नाता.. इंदौर : तमाम प्रयासों के बाद भी इंदौर में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का सिलसिला […]