योगगुरू द्वारा 100 से अधिक को दिया योग का प्रशिक्षण।
महापौर ने किया योग प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा स्वच्छ इंदौर स्वस्थ्य इंदौर अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डो में योग करने के साथ नागरिको को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशो से आने वाले प्रवासी अतिथियों को भी योग कराने हेतु नेहरू स्टेडियम में विभिन्न कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियो को योग गुरू राकेश चौधरी द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
महापौर ने किया योग शिविर का अवलोकन।
महापौर भार्गव द्वारा नेहरू स्टेडियम में दिनांक 4 से 6 जनवरी तक आयोजित इस योग प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को अवलोकन किया गया। अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने समस्त विद्यार्थियो से कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तहत विभिन्न देशों के प्रवासी अतिथि जब इंदौर में आएंगे तो उन्हें देश के सबसे स्वच्छ व सुंदर इंदौर के साथ ही इंदौर स्वास्थ्य के प्रति कितना सजग है, इसकी बानगी पेश करने के लिए होटल में ही योग कराया जाएगा।इसी लिए योगगुरू राकेश चौधरी व अन्य सहयोगियों द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ये प्रशिक्षित योगार्थी दिनांक 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी अतिथियों को उनके होटलो में ही योग करवाएंगे।
Related Posts
June 5, 2024 पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए करें अधिक से अधिक पौधरोपण : विजयवर्गीय
मंत्री, महापौर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जल स्त्रोत सफाई अभियान का किया शुभारम्भ।
जल […]
June 19, 2021 बीजेपी ने संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए तय किए प्रभारी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित 21 […]
February 16, 2022 मंत्री सिलावट ने बायोगैस प्लांट के लोकार्पण समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
इंदौर : देश और प्रदेश ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा बायोगैस प्लांट इंदौर के देवगुराड़िया […]
November 5, 2019 संभागायुक्त, महापौर ने गौशाला में किया गौपूजन इंदौर : केशरबाग रोड स्थित प्राचीन अहिल्या माता गौशाला में गोपाष्टमी उत्सव उत्साह से […]
September 6, 2022 पोषण आहार वितरण में दो हजार करोड़ से अधिक का घोटाला, इस्तीफा दें सीएम चौहान – पटवारी
महालेखाकार की रिपोर्ट के मुताबिक हर स्तर परबड़े पैमाने पर घोटाला हुआ।
महालेखाकार ने […]
June 29, 2022 पुरानी घोषणाओं का हिसाब दे बीजेपी और प्रदेश सरकार- श्रीमती शुक्ला
संजय शुक्ला के समर्थन में अंजलि शुक्ला ने उठाए सवाल।
इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद […]
January 2, 2023 स्कीम नंबर 113 में विकसित होगा ग्लोबल पार्क
सम्मेलन में आने वाले अतिथि रोपेंगे पौधे।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य […]