इंदौर : स्वतंत्रता दिवस की 76 वी वर्षगांठ पर शहरभर में झंडावंदन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
हरि ॐ योग केंद्र चेरिटेबल ट्रस्ट ने निकाली तिरंगा यात्रा, किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को सुबह 7 बजे हरि ॐ योग केंद्र ने चोइथराम कॉलेज के योग विभाग के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। राजवाड़ा से निकली इस तिरंगा यात्रा में दुपहिया वाहनों पर सवार महिला व पुरुष योग साधकों ने भारत माता की जय के नारों से समूचा राजवाड़ा परिसर गुंजायमान कर दिया। तिरंगे झंडे लहराते हुए करीब 12 किमी का सफर तय कर यह यात्रा गंगवाल बस स्टैंड के पास स्थित वर्मा यूनियन हॉस्पिटल पहुंची। यहां भगवानदास सुथार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद एम ए योग पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने मनोहारी प्रस्तुतियां दी। देशभक्ति को परवान चढ़ाने वाली इन प्रस्तुतियों की उपस्थित योग साधकों और लोगों ने तालियां बजाकर सराहना की।
इस कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी परमजीत सिंह खनूजा, विशाल जायसवाल और अनिल बोरगांवकर ने निभाई।
Related Posts
November 17, 2024 बायपास स्थित 07 ट्रिलियन होटल तोड़े जाने पर हाईकोर्ट का स्थगन
इंदौर : नगर निगम के जोन क्रमांक 19 स्थित 7 ट्रिलियन होटल को तोड़ने संबंधी नोटिस पर […]
July 6, 2025 युवती की फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : इंस्टाग्राम पर फर्जी आई.डी बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को लसुड़िया […]
October 26, 2020 शिवराज की नसीहत, आत्मचिंतन करें कमलनाथ
भोपाल : राहुल लोधी के कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने के बाद दिए गए कमलनाथ के बयान पर […]
August 23, 2020 हार्डिया और चौहान को इंडिया इंटरनेशनल फोटोग्राफिक कॉउंसिल का सर्वोच्च सम्मान इंदौर : कैमरा क्लब ऑफ इंदौर के सचिव अखिल हार्डिया को इंडिया इंटरनेशनल फोटोग्राफिक काँसिल […]
August 1, 2023 ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की मौत, 3 घायल
मुंबई : ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई और […]
April 17, 2021 दमोह उपचुनाव में चल रहा शांतिपूर्ण मतदान, कोरोना प्रोटोकॉल का करवाया जा रहा पालन
भोपाल : दमोह में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। […]
September 10, 2019 मप्र में भारी बारिश से जनजीवन ठप, अलर्ट जारी भोपाल : मप्र के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरीतरह प्रभावित हुआ है। […]