इंदौर : मानसून की विदाई तो हो गई है पर मच्छरों का प्रकोप शहर में बढ़ गया है। डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भी डेंगू के शिकार मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट अन्नपूर्णा रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मंजूर बेग भी उनके साथ थे। मंत्री श्री सिलावट ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनकी तबियत के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों को डेंगू के मरीजों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए।
जनता से की साफ- सफाई रखने की अपील।
स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जताते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। साफ- सफाई का खास ध्यान रखें।
अधिकारियों को दिए निर्देश।
स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को मरीजों के इलाज में कोई कमीं न आए इस बात का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में डेंगू के उपचार के लिए जांच, उपचार और दवाइयों का पर्याप्त इंतजाम रखने के लिए भी निर्देशित किया है।
Related Posts
February 17, 2024 लाडली बहना तो बहाना, शिवराज सिंह पर था निशाना..!
निगम परिषद के सम्मेलन में महापौर भार्गव ने शासन स्तर पर बकाया राशि के लिए लाडली बहना […]
February 13, 2021 भूकम्प के तेज झटकों से दहला उत्तर भारत, जान- माल की हानि नहीं…
नई दिल्ली : शुक्रवार रात उत्तर भारत भूकंप के तेज झटकों से दहल गए। एकाएक घरों के बर्तन, […]
July 31, 2019 सोलह संस्कारों की मर्यादा ही समाज का असली श्रृंगार इंदौर: हमारी संस्कृति सनातन है। सोलह संस्कारों की मर्यादा ही समाज का असली श्रृंगार माना […]
August 3, 2022 फिन स्विमिंग और अंडरवाटर नेशनल फेडरेशन कप स्पर्धा – 2022 इंदौर में होगी
5 से 7 अगस्त तक होनेवाली फिन स्विमिंग स्पर्धा में लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे।
इंदौर […]
May 12, 2024 विजयवर्गीय ने दी अय्यर और पाकिस्तान को हद में रहने की नसीहत
गीदड़ भभकियों से भारत न कभी डरा है और न डरने वाला है..
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर […]
April 18, 2021 आइएमए के सहयोग से जिला प्रशासन ने जारी की डॉक्टर्स की सूची, लोग कॉल करके ले सकते हैं परामर्श
इंदौर : कोरोना मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने इंडियन […]
August 12, 2023 पश्चिम क्षेत्र के प्रमुख बाजारों के कारोबारी 16 अगस्त को बांधेंगे काली पट्टी
दुकानों पर भी लगाएंगे काले झंडे।
गुंडों की धमकियों, हमलों के विरोध में उठाया ये […]