इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ परिसर में महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में भगवान रणछोड़ एवं पंचमुखी चिंताहरण हनुमान का मनोहारी पुष्प बंगला श्रृंगारित कर भक्तों द्वारा अभिषेक किया गया। महाआरती में चुनिंदा संत एवं विद्वानों ने भाग लिया।
मठ के पं. पवन शर्मा ने बताया कि हर वर्ष वैकुंठ चतुर्दशी पर अन्नकूट महोत्सव की परंपरा को वर्तमान हालात देखते हुए प्रतीकात्मक रूप से म.प्र. नागर ब्राम्हण परिषद समाज की ओर से 56 भोग लगाकर हरिहर मिलन उत्सव मनाया गया। हरि ने हर स्वरूप भगवान हाटकेश्वर का अभिषेक तथा हर ने भगवान हरि एवं भगवान रणछोड़जी को 56 भोग समर्पित कर कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इस तरह हंसदास मठ पर हरि और हर का मिलन संपन्न हुआ। पं. शर्मा के अनुसार कोरोना संक्रमण के चलते इस बार महाप्रसादी का आयोजन नहीं रखा गया। हर वर्ष यहां 10 हजार लोग कड़ाव में बनी रामभाजी का प्रसाद ग्रहण करते रहे हैं। अब संक्रमण समाप्ति की प्रार्थना के बीच 56 भोग श्रृंगार आरती हुई। कोरोना का संक्रमण कम होते ही अन्नकूट महोत्सव का दिव्य आयोजन किया जाएगा।
Related Posts
December 9, 2021 गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज, हार के डर से पंचायत चुनाव से भाग रही है कांग्रेस
इंदौर : पंचायत चुनाव से कांग्रेस भाग रही है, पलायन कर रही है। उसके नेता चुनाव रुकवाने […]
October 4, 2022 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने परिवार के साथ किया कन्या पूजन
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान और परिवार […]
May 25, 2025 लाखों रुपए कीमत के मादक पदार्थ व कार सहित दो आरोपी पकड़ाए
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों गिरफ्तार […]
October 22, 2021 क्रांतिकारियों के संघर्ष और लाखों लोगों की कुर्बानी से मिली है, आजादी- नवाथे
इंदौर : दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत […]
August 13, 2022 पूर्व पार्षद स्व. राजेश जोशी के पुण्य स्मरण समारोह में शामिल हुए महापौर पुष्यमित्र
महिलाओ को सिलाई मशीन, बच्चो को कॉपी तथा निशक्तजन को ट्रायसिकल का किया वितरण।
इंदौर : […]
July 5, 2021 नेमावर हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले कमलनाथ, मामले की सीबीआई जांच की मांग की
देवास : नेमावर में आदिवासी परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या कर उन्हें खेत में गाड़ […]
December 1, 2024 कटे होंठ व तालू को लेकर जागरूकता लाने वाली डॉक्यूमेंट्री को मिला बेस्ट नॉन फिक्शन फिल्म का अवॉर्ड
इंदौर : क्लेफ्ट लिप (कटे होठ) और क्लेफ्ट पैलेट (कटे तालू) एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह […]